May 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मुंबई में एक नेता दे रहा अतीक की फरार बीवी शाइस्ता को पनाह!, पुलिस सूत्रों का दावा

प्रयागराज। अतीक अहमद की बीवी और हालिया घोषित माफिया शाइस्ता परवीन अब तक गिरफ्तार नहीं हो सकी है। शाइस्ता परवीन पर इनाम भी बढ़ाकर 50000 कर दिया गया था। उसकी लोकेशन पहले प्रयागराज और कौशांबी में मिल रही थी। फिर शाइस्ता की लोकेशन मध्यप्रदेश में मिली। अब प्रयागराज पुलिस के सूत्रों के मुताबिक शाइस्ता परवीन की ताजा लोकेशन मुंबई में मिली है। यूपीएसटीएफ की एक टीम को इसके बाद मुंबई भेजा गया है। जहां स्थानीय पुलिस के साथ यूपीएसटीएफ बांद्रा इलाके में शाइस्ता की तलाश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक मध्यप्रदेश से ट्रकों पर बैठकर शाइस्ता परवीन मुंबई पहुंची है।

प्रयागराज पुलिस के सूत्रों का तो ये भी दावा है कि महाराष्ट्र में अतीक अहमद के एक करीबी नेता ने शाइस्ता परवीन को पनाह दे रखी है। शाइस्ता के साथ अतीक का गनर रहा एहतेशाम भी मौजूद है। गनर के साथ ही शाइस्ता परवीन फरार हुई थी। यहां तक कि अपने बेटे असद, पति अतीक अहमद और देवर अशरफ के जनाजे तक में वो नहीं पहुंची थी। शाइस्ता परवीन की देवरानी जैनब फातिमा और ननद नूरी भी फरार हैं। इनकी तलाश भी की जा रही है। जैनब की तरफ से प्रयागराज कोर्ट में एक अर्जी भी दी गई है, लेकिन इस पर भी कोर्ट ने अब तक कोई सुनवाई नहीं की है।

दूसरी खबर ये है कि शाइस्ता परवीन और उमेश पाल हत्याकांड में शामिल रहे शूटर साबिर की राह अलग-अलग है। साबिर के कौशांबी में छिपे होने की खबर थी। जिसके बाद यूपीएसटीएफ ने संदीपनघाट थाना इलाके के आलमचंद गांव में छापा मारा। यहां कछार के इलाके में एक ट्यूबवेल में साबिर के होने की पुख्ता जानकारी मिली थी। एसटीएफ के छापा मारने से पहले ही साबिर को भनक लग गई और वो फरार हो गया। उमेश पाल की हत्या के वक्त साबिर ने रायफल से गोलियां चलाई थीं। उस पर भी 5 लाख का इनाम घोषित किया जा चुका है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *