April 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ज्ञानवापी मस्जिद का पहले दिन का सर्वे पूरा, वादी पक्ष का दावा – ‘साक्ष्य हमारे पक्ष में हैं’

नई दिल्ली। चलिए, काफी लंबी कश्मकश के बाद ही सही, लेकिन ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे आज संपन्न हो गया। सर्वे संपन्न होने के उपरांत आज वादी पक्ष ने दावा है कि साक्ष्य उनके पक्ष में हैं। बहरहाल, अब आगामी दिनों में सर्वे के दौरान क्या कुछ सच परिलक्षित होता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। इस दौरान सभी सुरक्षाकर्मियों ने तमाम गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी। बता दें कि सर्वे के दौरान परिसर के अंदर 52 लोग गए थे। इस दौरान सुरक्षा-व्यवस्था की विशेष व्यवस्था की गई थी। अब कल यानी की रविवार को मस्जिद का सर्वे किया जाएगा। इस दौरान मीडिया को परिसर से दूर ही रखा गया था। आज यानी की शनिवार को मस्जिद के तहखानों का सर्वे किया गया। अब कल यानी की रविवार को मस्जिद के ऊपरी हिस्सों का सर्वे किया जाएगा और इस बात का पता लगाया जाएगा कि आखिर इस पूरे मसले की क्या सच्चाई है।

बता दें कि सर्वे के दौरान की तमाम गतिविधियों को कैमरे में कैद कर लिया गया है। वहीं, कोर्ट की तरफ से वादी प्रतिवादी पक्ष से संयम बरतने की अपील की है। इसके साथ ही कोर्ट ने तमाम पक्षकारों को विशेष निर्देश दिया है कि सर्वे के संदर्भ में कोई भी जानकारी सार्वजनिक न की जाए। अगर इन निर्देशों की अवहेलना की गई, तो उसके खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी। वीडियोग्राफी के लिए लाइट और कैमरे की विशेष व्यवस्था की गई थी। वहीं, सर्वे के दौरान आसपास के सभी दुकानों समेत सभी धार्मिक स्थलों को बंद करने का निर्देश दिया गया था व सुरक्षाबलों द्वारा तमाम गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने का सुझाव दिया गया है। ध्यान रहे कि मंदिर के वीडियोग्राफी की कार्रवाई सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। इस दौरान मीडिया को सर्वे स्थल से दूर ही रखा गया और सर्वे संबंधित जानकारियों को मीडिया में साझा करने साफ मना किया गया है। ऐसे इस पूरे मसले पर क्या कुछ खास अपडेट है। इसके बारे  कुछ भी अंतिम तौर पर नहीं कहा जा सकता है। लेकिन वादी पक्ष मस्जिद के निकलने के बाद इतना जरूर दावा है कि सबूत हमारे पक्ष में हैं। ऐसे में यह पूरा माजरा आगे चलकर क्या कुछ रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

गौरतलब है कि इससे पहले विगत 6 मई को सर्वे की कार्रवाई हुई थी। लेकिन कथित तौर पर मुस्लिम पक्ष पर इस दौरान बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगा था। लेकिन मुस्लिम पक्ष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। जिसके बाद अब काफी लंबी कश्मकश के बाद सर्वे की तारीख मुकर्रर की गई। फिलहाल, सर्वे का सिलसिला जारी है। अब ऐसी स्थिति  में क्या कुछ सच्चाई निकलकर सामने आती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *