दुनिया

भारत सरकार की सख्ती के आगे झुके यूरोपियन देश, कोविशिल्ड को दी मंजूरी

शेयर करें:

नई दिल्ली। भारत सरकार (Indian Govt)  की चेतावनी के बाद यूरोप के देश बैकफुट पर आ गए हैं। दरअसल मोदी सरकार के सख्त रवैया के आगे यूरोपीय संघ के 7 देशों और स्विटजरलैंड ने कोविशिल्ड को मान्यता दे दी है। जिसके बाद अब भारतीय कोरोना वैक्सीन कोविशिल्ड का टीका लगवाने वाले अब यूरोप की यात्रा कर सकेंगे। बता दें कि भारत ने यूरोपीय संघ (EU) के सदस्य देशों से कोविशील्ड और कोवैक्सीन को ग्रीन पास स्‍कीम में शामिल करने को कहा था।

डिप्लोमैटिक सूत्रों के अुसार स्विटजरलैंड सहित यूरोपियन यूनियन  के 7 देशों ने कोविशिल्ड का टीका लगवा चुके लोगों को अपने यहां यात्रा के लिए मान्यता दे दी है।

बता दें कि भारत सरकार ने ईयू से दो-टूक कह दिया था कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन को एक्‍सेप्‍ट करें या फिर ईयू के नागरिकों के लिए देश में क्वारंटीन का नियम लागू किया जाएगा।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें