June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘मुझसे कोई गलती नहीं हुई..’ कानून मंत्रालय से हटाए जाने पर ये क्या बोल गए किरेन रिजिजू

नई दिल्ली। बीते दिन मोदी कैबिनेट में अचानक फेरबदल कर दिया गया। किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय छीन लिया गया और उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल  को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा एसपी सिंह बघेल का विभाग भी बदल दिया गया। उन्हें कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री की जगह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री दिया गया। इसी बीच शुक्रवार को किरेन रिजिजू ने केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया है। वहीं मंत्रिमडल में फेरबदल होने के बाद किरेन रिजिजू का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, विभागों पर फेरबदल चलता रहता है। विपक्ष का काम मेरे खिलाफ बोलना है मुझसे कोई गलती नहीं हुई है। दरअसल भूविज्ञान मंत्रालय संभालने के बाद मीडिया ने कानून मंत्रालय छीनने को लेकर सवाल किया। जिस पर उन्होंने ये प्रतिक्रिया दी।

आगे रिजिजू ने कहा, ये मंत्रालय बहुत उपयोगी मंत्रालय है और यहां पर बहुत कुछ काम कर सकते हैं। प्रधानमंत्री जी का भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का जो सपना है उसमें मैं सीधा-सीधा देख सकता हूं कि इस मंत्रालय का बहुत बड़ा योगदान होगा। गूगल अर्थ और पृथ्वी के बारे में मेरा बचपन से रूचि रही है। मैं समझता हूं कि बहुत अच्छा काम करने का मौका मिला है।  मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे अलग-अलग मंत्रालय में काम करने का मौका दिया है।

इससे पहले रिजिजू ने अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री का पदभार संभालने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर मेरे सहयोगी अर्जुन राम मेघवाल को शुभकामनाएं! मुझे पूर्ण विश्वास है कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में आम नागरिकों को बेहतर न्याय दिलाने की दिशा में समर्पित रूप से काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *