June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

9 Years Of Modi Government: 9 साल में ग्लोबल लीडर बन गया भारत, 2014 से अबतक पीएम मोदी को मिले इतने अंतर्राष्ट्रीय सम्मान!

नई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को 9 साल पूरे हो रहे हैं। इस दिन ही 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी के सुप्रीम लीडर के तौर पर अपने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इस खास दिन के साथ ही मोदी सरकार अपनी उपलब्धियों को गिना रही है। देश के भीतर बीते 9 सालों के दौरान क्या क्या घटा, इसको लेकर चर्चाएं हो रही है। मोदी सरकार के 9 सालों को विपक्ष देश की बर्बादी और भ्रष्टाचार के 9 सालों के तौर पर प्रदर्शित करने का प्रयास कर रही है लेकिन भारत ने 2014 से लेकर अबतक क्या क्या उपलब्धियां देश के बाहर विदेशों में हासिल की हैं,

26 मई 2014 को भारत के प्रधामंत्री के तौर पर शपथ लेने साथ ही भारत की विदेश नीति में बड़े बदलाव भी पीएम मोदी ने शुरू कर दिए थे। उनकी उसी दूरदर्शिता का परिणाम है कि आज विदेशी मंचों पर भारत अपनी धाक जमा रहा है। पीएम मोदी जहां कहीं भी जाते हैं उनको जो सम्मान मिलता है वो अद्भुत है। हाल ही की बात करें तो G7 समिट में भाग लेने के लिए पीएम मोदी जब जापान गए तो वहां ग्लोबल लीडर्स ने जितना उन्हें सम्मान दिया वो देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। इसके बाद जब वो पापुआ न्यू गिनी पहुंचे तो वहां के पीएम प्रोटोकॉल तोड़कर उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे इसके साथ ही उन्होंने झुककर जब पीएम मोदी के पैर छुए तो विश्व इतिहास में ये पहली बार घटित हुई घटना बन गई जब किसी एक राष्ट्राध्यक्ष ने दुसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष के पैर छुए हों। ये पीएम मोदी की लोक्रप्रियता को दिखाता है

लेकिन पीएम मोदी को दुनियाभर में उनके वैश्विक स्तर के कार्यों के चलते सर्वोच्च सम्मान भी हासिल हुए हैं आइए नजर डालते हैं बीते 9 सालों के दौरान पीएम मोदी को मिले ऐसे ही सम्मानों पर…

2016 – ‘किंग अब्दुलअजीज सैश’ – सऊदी अरब का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पीएम मोदी को दिया गया।

2016 – इसके बाद साल 2016 की ही बात है जब पीएम मोदी को ‘अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार’ – अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया।

2018 – वर्ष 2018 की बात है जब ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’- विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला फिलिस्तीन का सर्वोच्च सम्मान पीएम मोदी को दिया गया। 2018 – संयुक्त राष्ट्र चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड – संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान.

2019 – ‘द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ – बहरीन द्वारा पीएम मोदी को सम्मान मिला।

2020 – ‘लीजन ऑफ मेरिट’ – अमेरिकी सरकार द्वारा यूनाइटेड स्टेट आर्म्ड फोर्सेस अवार्ड भी पीएम मोदी को प्रदान किया गया।

2018 – सियोल शांति पुरस्कार- सियोल पीस प्राइज कल्चरल फाउंडेशन द्वारा उन व्यक्तियों को द्विवार्षिक रूप से सम्मानित किया जाता है जिन्होंने मानव जाति के सदभाव, राष्ट्रों के बीच सुलह और विश्व शांति में योगदान के माध्यम से अपनी पहचान स्थापित करने में कामयाबी हासिल की।

2019 – आइए अब देखते हैं 2019 में पीएम मोदी की ग्लोबल उपलब्धि को, साल 2019 में पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ – संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी सौंपा गया।

2019 –इसके बाद 2019 में ही पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’ – रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया।

2019 – ये साल पीएम मोदी के लिए सम्मानों भरा साल रहा इसी साल फिर पीएम मोदी को ‘निशान इज्जुद्दीन’ – मालदीव का विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया।

2021 –2020 से 21 में एक लंबे कोरोना महामारी के काल में भारत में व्यवस्थाओं को इतने बेहतर ढंग से संभालने के बाद पीएम मोदी ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्यालपो – भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी प्रदान किया गया।

2023 – कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी – फिजी का सर्वोच्च सम्मान

2023 – ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू – पापुआ न्यू गिनी का सर्वोच्च सम्मान भी पीएम मोदी के नाम किया गया।\

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *