June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘आयतें पढोगे तो जीतोगे.. गेमिंग एप पर हिंदू बच्चों का धर्मांतरण करने वाला जामा मस्जिद का पूर्व सदस्य गिरफ्तार

नई दिल्ली। भारत में धर्म परिवर्तन की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, कभी जबरन धर्म परिवर्तन, कभी प्रेम के छलावे में लेकर धर्म परिवर्तन तो कभी लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। ऐसी ही लालच देकर धर्म परिवर्तन की खबर कविनगर से सामने आई है। जहां बच्चों को वीडियो गेम का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इस बड़े मामले का खुलासा कविनगर पुलिस ने किया है। जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली, तो बड़ी कार्रवाई करते हुए टीम ने संजयनगर सेक्टर-23 की जामा मस्जिद कमेटी के पूर्व सदस्य अब्दुल रहमान उर्फ़ नन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। ये संजयनगर के सेक्टर-23 का ही निवासी बताया जा रहा है। लेकिन इसका मूल निवास स्थान बलिया है।

जानकारी के अनुसार धर्म परिवर्तन का यह गिरोह मुंबई से चलाया जा रहा था। इसका मुख्य आरोपी बद्दो उर्फ खान शहनवाज मकसूद है जो मुंबई का निवासी बताया जाता है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल ने बताया कि जांच में अभी तक चार किशोरों को इस्लाम के प्रति आकर्षित कराने की बात सामने आई है। इनमें से दो गाजियाबाद के किशोर हैं और एक चंडीगढ़ व एक फरीदाबाद का है। पूछताछ में सामने आया कि गाजियाबाद के एक किशोर से मस्जिद कमेटी के अब्दुल रहमान ने एक शपथ पत्र पर स्वेच्छा से इस्लाम धर्म स्वीकार कराने की बात लिखवाकर जबरन हस्ताक्षर भी कराए थे। डीसीपी ने बताया कि गिरोह के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। नन्नी बद्दो को पकड़ने के लिए टीम मुंबई गई है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पूरे केस की छानबीन में इंटेलिजेंस ब्यूरो और एसटीएफ भी जुटी हुई हैं। लगातार ऐसे आरोपियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

गौर करने वाली बात ये है कि अमेरिका का एक फेमस गेमिंग एप है, ‘फोर्ट नाइट’ जिसपर तमाम हिंदू बच्चे गेमिंग करते हैं। इसी गेमिंग एप पर धर्मांतरण कराने वाला ये गिरोह उन्हें जाल में फंसाकर तीन प्रक्रिया में इस्लाम के लिए आकर्षित करता है। पहले चरण में एप पर गेम जीतने के लिए कुरान की आयत पढ़ने के उकसाते हैं, जो किशोर आयत पढ़ने के बाद गेम में जीत जाता है, उसे इस्लाम के प्रति विश्वास करने के लिए प्रेरित करते हैं। तीसरे चरण में डिस्कॉर्ड चेटिंग एप किशोरों का ग्रुप बनाकर उसमें इस्लाम से जुड़ी जाकिर नाइक की वीडियो देकर नमाज पढ़ना भी सिखाते हैं। इस तरीके से धीर-धीरे बच्चों को ब्रेन वाश किया जाता है। बच्चे अनजाने में इस्लाम की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। जिससे लगातार ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *