June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकती है JDS : सूत्र

नई दिल्ली। कर्नाटक में हाल ही में विधानसभा चुनाव हार चुकी बीजेपी अब लोकसभा की सीटें जीतने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी इसके लिए जेडीएस से हाथ मिलाने की तैयारी में है। जेडीएस और बीजेपी के बीच पहले भी गठबंधन रहा है। सूत्रों की मानें, तो जेडीएस ने कर्नाटक में 4 लोकसभा सीटें मांगी हैं। बीजेपी भी इतनी सीटें देने के लिए तैयार है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मौजूदा समय में कर्नाटक में 28 लोकसभा सीटों हैं। अगर बात करें पिछले लोकसभा चुनाव की तो इसमें बीजेपी ने 25 सीटें जीती थीं।

दूसरी तरफ भाजपा के साथ आने जा रही जनता दल (सेकुलर) ने पिछले चुनाव में 1 सीट जीती थीं। वहीं चुनावी नतीजों के अनुसार, बीजेपी का वोट शेयर करीब 51% रहा था। इससे स्पष्ट होता है कि बीजेपी ने कर्नाटक राज्य में विधानसभा चुनाव के दौरान मजबूती से प्रदर्शन किया और जेडीएस को पीछे छोड़ दिया था। इसी चुनाव में कांग्रेस ने एक लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस और जेडीएस इस लोकसभा चुनाव में मिलकर लड़ी थी जबकि कांग्रेस को भी मात्र एक सीट हासिल हुई थी।

गौर करने वाली बात ये है कि हाल ही में कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम सामने आए थे, चुनाव में 73.19% मतदान हुआ था जो कर्नाटक में विधान सभा चुनावों के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इस चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 135 सीटों के साथ बहुमत से जीत दर्ज की। 1989 के चुनाव के बाद कांग्रेस की ये सबसे बड़ी जीत थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *