February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

रियल एस्टेट कंपनी M3M के प्रमोटर रूप बंसल पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। रियल एस्टेट कंपनी M3M के प्रमोटर रूप कुमार बंसल पर प्रवर्तन निदेशालय ने शिकंजा कसा है। ईडी ने रूप बंसल को पीएमएलए के तहत गिरफ्तार कर लिया है। 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया है। बीते दिनों ईडी ने IREO ग्रुप और M3M ग्रुप से जुड़े ठिकानों और दफ्तर पर छापा मारा था। ईडी ने दिल्ली और गुरुग्राम में 7 जगहों पर छापेमारी की थी। ये छापेमारी निवेशकों, फ्लैट खरीदारों के निवेश से किए पैसों की धोखाधड़ी मामले की थी। ईडी ने करोड़ों की ज्वैलरी और नगदी भी बरामद भी की थी। इसके साथ ही बेनामी सम्पत्ति और फर्जीवाड़े के भी सबूत मिले थे। ईडी ने छापेमारी 17 महंगी गाड़ियां जिसमें ऑडी, लैंबोर्गिनी, रेंज रोवर, रोल्स रॉयस गाड़ियां बरामद की थी। जिन्हें जब्त कर लिया गया।

जानिए कैसे हुआ मामले का खुलासा-

दरअसल ललित गोयल की पत्नी ईडी मामलों के जज से मिली थी। जज को अपने पक्ष में करने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं जज को अपने पक्ष में करने के लिए 5 से 7 करोड़ रुपये देना तय किया था। इसके बाद प्रर्वतन निदेशालय को मामले का पता चला फिर जांच की गई।  एसीबी ने जज सुधीर परमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। M3M के प्रमोटर रूप बंसल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया। 17 अप्रैल 2023 को हरियाणा में ये मामला दर्ज किया गया। IREO समूह की तरफ से जज को 5 करोड़ रुपये दिए गए। बताया जा रहा है कि ये पैसे जज सुधीर परमार के भतीजे अजय परमार के माध्यम से दी गई। बता दें कि अजय परमार M3M ग्रुप में लीगल एडवाइजर था। उसकी के जरिए ये पूरी डील तय हुई थी।

क्या है मामला-

-IREO और M3M ग्रुप पर मिली भगत का आरोप

-शेल कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

-4 करोड़ की जमीन का अधिकार 5 शेल कंपनियों को बेचा

-10 करोड़ में बेचे जमीन के डेवलमेंट का अधिकार

-शेल कंपनियों ने इसे IREO ग्रुप को 400 करोड़ में बेचा

-IREO ग्रुप से मिले 400 करोड़ रुपये M3M ग्रुप को ट्रांसफर किए गए

-दूसरी फर्जी कंपनियों के जरिए M3M ग्रुप को ट्रांसफर किया

-M3M ग्रुप ने इस 400 करोड़ रुपये को दूसरी जगह निवेश किया

-IREO ग्रुप के डायरेक्टर ललित गोयल पहले से ही गिरफ्तार है, उन्हें नवंबर 2021 में ईडी ने गिरफ्तार किया था। ललित गोयल ने पूछताछ में कई खुलासे भी किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *