May 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कांग्रेस ने किया बड़ा फेरबदल, शक्ति सिंह गोहिल को बनाया गुजरात कांग्रेस का अध्यक्ष

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कमर कसी ली है। पार्टी को मजबूत करने के लिए बड़े कदम उठा रही है। कांग्रेस ने गुजरात में पार्टी का नया अध्यक्ष चुन लिया है। पार्टी ने राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल को गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है। ज्ञात हो कि जगदीश ठाकोर ने गुजरात विधानसभा में हार की जिम्मेदारी लेते हुए गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। जिसके बाद से यह पद रिक्त पड़ा हुआ था। वहीं कांग्रेस ने दीपक बावरिया ने हरियाणा और दिल्ली कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया है। बता दें कि शाक्ति सिंह के पास दिल्ली-हरियाणा के प्रभारी की जिम्मेदारी थी। जिसे अब दीपक बावरिया को दे दी गई है। दीपक बाबरिया को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नजदीकी माना जाता है। इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नोटिफिकेशन जारी करके दी है।

इसके अलावा मुंबई और पुडुचेरी में भी अध्यक्ष को बदल दिया है। वी वैथीलिंगम को पुडुचेरी में कांग्रेस का अध्यक्ष की कमान दी है, जबकि मुंबई में कांग्रेस विधायक वर्षा गायकवाड को नवनियुक्त अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से भाई जगताप को हटाया है। बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य के नेताओं को दिल्ली में बुलाया था। इन नेताओं से चर्चा करने के बाद ही कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल किया है।

शक्ति सिंह गोहिल गुजरात सरकार में मंत्री भी रह चुके है। 63 साल के गोहिल भावनगर से आते है। इस वक्त राज्यसभा में सांसद है। गौरतलब है कि साल 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त झेलने पड़ी थी। भाजपा ने 156 सीटें पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस को महज 17 सीटें पर जीत हासिल कर पाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *