February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Jyoti Maurya Case: ज्योति मौर्य केस में मनीष दुबे की बढ़ी मुश्किलें, जांच में पाए गए दोषी, हो सकता है बड़ा एक्शन

नई दिल्ली। बीते कई दिनों से यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य सुर्खियों में छाई हुई है। पति आलोक मौर्य ने पत्नी ज्योति को बड़ी ही मुश्किलों के दौर में पढ़ाई का खर्चा उठाकर अधिकारी बनाया। लेकिन अधिकारी बनने के बाद से ज्योति मौर्य पति का छोड़ दिया। लेकिन इस पूरे प्रकरण में महोबा के होम गार्ड कमांडेंट मनीष दुबे चर्चा में है। मनीष दुबे का अफेयर ज्योति मौर्य के साथ है। ज्योति मौर्य के पति ने एक के बाद एक कई गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद से ये विवाद और बढ़ता जा रहा है। इसी बीच एसडीएम ज्योति मौर्य मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। पति आलोक मौर्य की शिकायत पर अब बड़ी एक्शन की तैयारी है। इस एक्शन के घेरे की तैयारी में होम गार्ड कमांडेंट मनीष दुबे है। दरअसल मनीष दुबे को लेकर एक रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में मनीष दुबे के दोषी पाए जाने की बात सामने आई है।

सूत्रों के मुताबिक मनीष दुबे के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए जा सकते है। मनीष दुबे को होम गार्ड कमांडेंट पद से भी निलंबित किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ पहले से ही कई शिकायत भी मिली है। ऐसे में अब मनीष दुबे की मुश्किलें बढ़ सकती है।

इसी बीच ज्योति मौर्य पर भी बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक पति आलोक मौर्य ने होम गार्ड विभाग को कई मोबाइल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट सबूत के तौर पर सौंपे है। जिसमें मनीष दुबे और ज्योति मौर्य के बीच फोन में हुई बातचीत है। बताया जा रहा है कि इस बातचीत में आलोक मौर्य को रास्ते से हटाने का भी जिक्र है। पति की शिकायत पर डीजी होमगार्ड ने एक्शन लिया और प्रयागराज के डीजी को मामले की रिपोर्ट सौंपी है। ऐसे में अगर दोनों के बीच हुई ये फोन रिकॉर्डिंग सही पाई जाती है। तो फिर ज्योति और मनीष दुबे पर गाज गिर सकती है।

ज्योति-आलोक विवाद क्या है?

पति आलोक का आरोप है कि ज्योति मौर्य के एसडीएम बनने के बाद उनसे दूरी बनाने लगी। आलोक ने ज्योति पर मनीष दुबे के साथ अफेयर का आरोप लगाया। हालांकि ज्योति ने आलोक के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उल्टा ज्योति मौर्य ने पति और ससुराल पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा दिया। फिलहाल ये मामला कोर्ट में चल रहा है। पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed