फाटक वाली शीतला माता मंदिर में 22 जुलाई से शुरू होगी सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा
नरेंद्र बंसल –
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र स्थित फाटक वाली शीतला माता मंदिर में 22 से 28 जुलाई 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा के शुभारंभ से पूर्व 22 जुलाई को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का रसपान करेंगे। कथा का समापन 29 जुलाई को विशाल भोजन प्रसादी के साथ होगा।
यह आयोजन फाटक वाली शीतला माता मंदिर, विक्की फैक्ट्री तिराहा, ग्वालियर में होगा। कार्यक्रम का आयोजन फाटक वाली शीतला माता मंदिर भक्त मंडल एवं लालीयापुरा, कोठे की सराय, बाले का पुरा और हबीपुरा कोठी के श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जा रहा है।
आयोजकों ने बताया कि कथा का सीधा प्रसारण फेसबुक पेज “कथावाचक अनमोल श्री” तथा यूट्यूब चैनल Anmol_shri_official, Anmolshree और anmolshri पर भी किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के श्रद्धालु भी कथा का लाभ ले सकेंगे।
आयोजक मंडल ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और अपने जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित करने की अपील की है।
