June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

विपक्षियों ने तय किया गठबंधन का नाम, अब सीट शेयरिंग अगली चुनौती, थोड़ी देर में होगी प्रेस कांफ्रेंस…

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक का सिलसिला शुरू हो चुका है। बेंगलुरु में आज विपक्षियों की जमघट बुलाई गई, जिसमें 26 दल शामिल हुए, जिसे लेकर पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर हवाई अड्डे पर नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्धाटन करने के मौके पर पीएम मोदी ने विपक्ष पर जोरदार हमला भी बोला। प्रधानमंत्री ने विपक्षियों की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि एक चेहरे पर लगा लेते हैं लोग कई चेहरे। बता दें कि इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य़क्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर पलटवार किया।

वहीं, बेंगलुरु में हो रही विपक्षी दलों की बैठक के दौरान गठबंधन के नाम का ऐलान किया गया। गठबंधन नाम INDID रखा गया है, जिसका मतलब है I – Indian N – National, D – Democratic, I – Inclusive, A – Alliance। बता दें कि राजद ने भी इस संदर्भ में ट्वीट किया था, लेकिन बाद उन्होंने डिलीट कर दिया। राजद ने बयान जारी कर कहा कि बीजेपी को इंडिया नाम लेने में तकलीफ होगी। लेकिन ,माना जा रहा है कि आगामी दिनों में इंडिया नाम को लेकर व्यापक स्तर पर आपत्ति जताई जा सकती है। वहीं, बहुत मुमकिन है कि आगामी दिनों में इस मसले को लेकर कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *