June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Seema Haider Case: सीमा हैदर मामले में विदेश मंत्रालय का पहला रिएक्शन आया सामने, जानिए क्या कहा..

नई दिल्ली। पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। यूपी पुलिस और एटीएस लगातार सीमा हैदर और उनके प्रेमी सचिन से लगातार पूछताछ कर रही है। सीमा हैदर मामले में कई अहम खुलासे भी हो रहे है।

इसी बीच सीमा हैदर मामले में विदेश मंत्रालय का पहला रिएक्शन सामने आया है।सीमा हैदर से जुड़े सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची  ने कहा, इस मामले की हमें जानकारी है।

अदालत में इनकी पेशी हुई थी। उसके बाद उन्हें जमानत दे दी। अभी वो बेल पर बाहर है। मामले की जांच चल रही है। अभी के लिए इस मुद्दे पर इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *