June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सामने आया अंजू का निकाहनामा शपथ पत्र, नसरुल्लाह से निकाह, इस्लाम अपनाने और मेहर में 10 तोला सोना देने का करार

नई दिल्ली। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अब भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू का मामला चर्चा में आ गया है। बता दें कि अंजू राजस्थान की रहने वाली हैं। बीते दिनों खबर आई थीं कि राजस्थान के रहने वाली अंजू पाकिस्तान में अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला के पास पहुंच गई है। कहा गया कि जिस तरह से सीमा ग्रेटर अपने प्यार के लिए भारत आई है। ठीक उसी तरह अंजू भी नसरुल्लाह के लिए पाकिस्तान चली गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अंजू के वीडियो

सोशल मीडिया पर अंजू के लगातार एक के बाद एक वीडियो भी सामने आ रहे हैं। एक वीडियो में वो नसरुल्लाह के साथ बगीचे में दिखी तो वहीं, दूसरी वीडियो में वो और नसरूल्ला घूमते हुए नजर आ रहे थे। वीडियोज में अंजू और नसरुल्लाह एक दूसरे के हाथ थामे हुए नजर आए। इन वीडियोज को लेकर कहा गया कि ये अंजू और नसरुल्लाह का प्री वेडिंग फोटोशूट हैं। दोनों ने निकाह भी कर लिया है। अब इस बीच अंजू और नसरुल्ला के निकाहनामा का शपथ पत्र वायरल हो रहा है। इस निकाहनामा शपथ पत्र में ये लिखा गया है कि अंजू ने इस्लाम धर्म को अपना लिया है और वो नसरुल्लाह संग शादी के बाद अंजू से फातिमा बन गई है।

सामने आया अंजू का निकाहनामा शपथ पत्र

इस निकाहनामा शपथ पत्र में लिखा गया है कि फातिमा मेरा पिछला नाम अंजू था और मैं ईसाई मजहब से जुड़ी थी लेकिन अब मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म को अपना लिया है। इस्लाम धर्म मैं अपनी मर्जी से अपना रही हूं, उसमें किसी की जबरदस्ती नहीं है। मैं नसरुल्लाह को पसंद करती हूं और उसके लिए ही भारत छोड़कर पाकिस्तान आई हूं। आगे शपथ पत्र में लिखा गया है कि मैं अपनी नसरुल्ला से 10 तोला सोना ब तरीका शरीयत से निकाह किया है और अब इस निकाह के बाद नसरुल्ला ही उनके कानूनी पति हैं। आगे अंजू ने कहा है कि ये मेरा बयान है जो कि सच है।

नसरुल्लाह और अंजू ने शादी से किया इंकार

अब एक तरफ जहां नसरुल्लाह और अंजू के निकाहनामा की तस्वीरें वीडियोस और हलफनामे में सामने आ रही हैं। तो वहीं, अंजू और नसरुल्लाह दोनों ने इस बात से इनकार कर दिया है कि उन्होंने शादी की है। एक चैनल से बातचीत के दौरान नसरुल्ला ने कहा है कि वो अंजू को पसंद करता है और उसे शादी भी करना चाहता है लेकिन तभी जब खुद अंजू ये चाहेगी। नसरुल्ला ने कहा कि वो अंजू के लिए भारत भी आ जाएगा लेकिन अगर  अंजू मुझसे शादी नहीं करना चाहती तो मैं दोस्त बनकर भी खुश हूं। हम दोनों 2019 से फेसबुक पर बातचीत कर रहे हैं और हम लोग एक अच्छे दोस्त हैं।

अंजू ने शेयर किया था वीडियो

उधर अंजू ने भी बीते दिनों एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो बता रही थी कि मैं पाकिस्तान में हूं सुरक्षित हूं। अंजू कुछ दिनों में भारत आने की बात कह रही थी। उसका कहना था कि वो योजना बनाकर ही पाकिस्तान आई है। यहां शादी के लिए नहीं बल्कि घूमने आई है। 2 से 3 दिनों में वो भारत अपनी योजना के अनुसार वापस आ जाएगी। अंजू ने अपील की थी कि उसके भारत आने तक उसके बच्चों और परिवार परेशान ना किया जाए।

अंजू के पति ने कही है ये बात

इधर अंजू के पति का कहना है कि उसके साथ धोखा हुआ है। अंजू ने कहा कि वो अपने दोस्तों साथ घूमने के लिए जयपुर जा रही है लेकिन वो झूठ बोलकर पाकिस्तान गई। मुझे नहीं पता वो पाकिस्तान क्यों गई है लेकिन मैंने अंजू पर भरोसा किया था। कभी मैंने उसका फोन तक चेक नहीं किया लेकिन अब मेरे बच्चे ही तय करेंगे कि भारत आने के साथ वो हमारे साथ रहेगी या नहीं। इधर अपने पति को लेकर अंजू का कहना है कि उसके और अरविंद (अंजू का पति) के संबंध अच्छे नहीं थे। पाकिस्तान से भारत आने के बाद वो अपने बच्चों को अपने पास रखेगी और अपने पति अरविंद से अलग हो जाएगी। अब देखना होगा कि अंजू के भारत आने के बाद और क्या खुलासे इस मामले में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *