June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Dream Girl 2 Teaser: अब उठेगा पूजा के राज से पर्दा, रिलीज के लिए तैयार है ड्रीम गर्ल 2 का टीजर और ट्रेलर

नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना साल 2019 में आई अपनी सुपरहिट फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का अब सीक्वल ‘ड्रीम गर्ल 2’ लेकर आ रहे हैं। इस बार फिल्म में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी। हालांकि, ड्रीम गर्ल के पहले भाग में आयुष्मान के साथ नुशरत भरुचा नजर आईं थी। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। ऐसे में इस बार देखना दिलचस्प होगा कि पूजा बने आयुष्मान के साथ इस बार अनन्या पांडे की जुगलबंदी क्या रंग दिखाती है! बहरहाल इस फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, तो चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का टीजर आज रात को रिलीज किया जाएगा। वहीं इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी की 1 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। फिल्म से पूजा बने आयुष्मान खुराना की पहली झलक पहले ही सामने आ चुकी है। जिसे लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

अतरंगी है प्रमोशन का तरीका

फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह ये भी है कि मेकर्स के द्वारा फिल्म के अतरंगी प्रमोशन का तरीका दर्शकों को खूब लुभा रहा है। फिल्म ‘पठान’ की रिलीज के बाद फिल्म की मेन कैरेक्टर पूजा और पठान की बातचीत ने सबसे पहले दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। उस वक़्त ‘ड्रीम गर्ल 2’ का पहला पोस्टर सामने आया था, जब फिल्म को 25 जुलाई 2023 को रिलीज किया जाना था। हालांकि किन्हीं कारणों से ऐसा नहीं हो पाया।

इसके बाद जब रणवीर सिंह की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ सिनेमाघरों में आने को तैयार थी और फिल्म का प्रमोशन चल रहा था, तब ड्रीम गर्ल 2 के मेकर्स ने उसी पुराने फॉर्मूले को अपनाते हुए इस बार पूजा और रॉकी की चटपटी बातचीत का प्रोमो वीडियो शेयर कर लिखा ‘पूजा एक त्यौहार है, 25 को इस बार है।’ इसी के साथ मेकर्स ने बताया कि अब वो ‘ड्रीम गर्ल 2’ को 25 अगस्त को रिलीज करेंगे। इसके बाद फिल्म के पोस्टर और पूजा के लुक को भी रिवील किया गया। अब फाइनली कल इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *