April 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हाथ में लकड़ी का खंभा लिए आधी रात को सुनसान सड़कों पर निकलीं काजल राघवानी, एक्ट्रेस का ये दबंग रूप पहले नहीं देखा होगा आपने!

नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। भोजपुरी जगत में एक्ट्रेस की धाकड़ फैन फॉलोइंग है। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। काजल जहां भी जाती हैं उन्हें देखने भर के लिए लाखों की भीड़ जमा हो जाती है। काजल राघवानी की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर काजल को 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आज फाइनली काजल की मोस्ट अवेटेड भोजपुरी फिल्म ”क्रांतिकारी बहू” का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है।

काजल राघवानी की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”क्रांतिकारी बहू” का टाइटल ट्रैक फाइनली रिलीज कर दिया गया है। ये गाना बेहद ही पावरफुल है जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। गाने के बोल हैं- ”बाज की नजर और शेरनी की चाल, ये तो पूरी की पूरी है दानवों का काल…सबका तोड़े गुमान , बाटे दिल में तूफ़ान… अंखियन में भर दे लहू, क्रांतिकारी बहू…सबपे भारी बहू”

इस पावरफुल गाने के बोल रामजनम सिंह ने लिखे हैं। गाने को आलोक कुमार ने गाया है जबकि ओम झा ने इसे अपने संगीत से सजाया है। बता दें कि काजल राघवानी कि फिल्म क्रांतिकारी बहू का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है। गाने में काजल का दबंग अंदाज नजर आ रहा है जहां घूंघट लिए बहू बनी एक्ट्रेस रात में सुनसान सड़क पर हाथ में लकड़ी का खंभा लिए औरतों के खिलाफ अत्याचार करने वालों को सबक सिखाने निकली है। इस गाने को B4U Bhojpuri के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल की फिल्म ”नौकर बीवी का” का भी ट्रेलर रिलीज किया गया है। काजल राघवानी इस नई भोजपुरी फिल्म ”नौकर बीवी का” का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है। इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह हैं। फिल्म की कहानी और डायलॉग अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं। पटकथा मंजुल ठाकुर और अरबिंद तिवारी ने मिलकर लिखा है। फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है।