April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Wonder Woman 3: गैल गैडोट ने ‘वंडर वुमन 3’ के लिए दिया अपडेट, फैंस हुए एक्साइटेड

लॉस एंजिल्सन। ‘वंडर वुमन’ की अभिनेत्री गैल गैडोट ने सीरीज की आगामी तीसरी फिल्म पर एक अपडेट दिया और बताया कि इससे संबंधित एक स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, 37 वर्षीय स्टार ने 2017 की ‘वंडर वुमन’ और पिछले साल की सीक्वल ‘वंडर वुमन 1984’ के साथ-साथ ‘जस्टिस लीग’ में डायना प्रिंस और सुपरहीरो अल्टर ईगो की भूमिका निभाई है।

उन्होंने वैराइटी से कहा, ‘मैं अभी आपको नहीं बता सकती, लेकिन हम स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।’ गैडोट ने कहा कि वह अभी इससे जुड़ी कोई भी जानकारी साझा नहीं कर सकती है। सब कुछ छिपा कर रखा गया है।

क्या होगा अगर उन्होंने कुछ भी बताया तो अभिनेत्री ने कहा, ‘लोग छत से उतरेंगे और मुझे ले जाएंगे।’ ‘वंडर वुमन 1984’ के निर्देशक पैटी जेनकिंस ने हाल ही में कहा कि इसमें शामिल सभी लोग आगामी ब्लॉकबस्टर के लिए ‘सुपर एक्साइटेड’ हैं।

गैडोट ने सुझाव दिया है कि आगामी तीसरी किस्त में उनके भाई और उनके पति, यारोन वसार्नो के पिछली फिल्म में दिखाई देने के बाद कुछ कैमियो हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *