टीम इंडिया को बड़े-बड़े खिलाड़ी देने वाले कोच तारक सिन्हा का निधन, आज तड़के ली अंतिम सांस
नई दिल्ली। देश के जाने-माने कोच तारक सिन्हा का आज तड़के निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, वो काफी समय से बीमार थे। 71 साल के तारक सिन्हा का आज तड़के 3 बजे निधन हुआ। बता दें, दिल्ली में सोनेट क्रिकेट क्लब नाम से उनकी (तारक सिन्हा) एकेडमी चलती है। तारक सिन्हा एक ऐसे कोच रहे हैं जिन्होंने देश को कई होनहार खिलाड़ी दिए हैं। इसके साथ ही करीब एक दर्जन इंटरनेशनल क्रिकेटर बने है।
तारक सिन्हा के निधन की जानकारी वरिष्ठ खेल पत्रकार विजय लोकपल्ली ने दी। विजय लोकपल्ली ने ट्वीट कर लिखा, “महान कोच तारक सिन्हा का आज सुबह 3 बजे निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। शांति”
जिन खिलाड़ियों का कोच तारक सिन्हा से क्रिकेट का ककहरा सिखाया उनकी लिस्ट काफी लंबी है। लेकिन इस लिस्ट में शामिल 12 नाम ऐसे हैं जिन्होंने अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया है। इन खिलाड़ियों में सुरिंदर खन्ना, रंधीर सिंह, रमन लांबा, मनोज प्रभाकर, अजय शर्मा, केपी भास्कर, अतुल वासन, आशीष नेहरा, संजीव शर्मा, आकाश चोपड़ा, शिखर धवन और ऋषभ पंत शामिल है।
