February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

क्या भारत को अलविदा कह ब्रिटेन में अपना नया अशियाना बनाएंगे मुकेश अंबानी?

नई दिल्ली। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी अकसर चर्चा में बने रहते हैं। वहीं अब एक बार फिर मुकेश अंबानी सुर्खियों में छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि अब मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ दूसरे देश में बसने की तैयारियों में लगे हुए हैं। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि उन्होंने पश्चिम की राह पकड़ने की फिराक में लगे हुए हैं। कहा जा रहा है कि इसके लिए अंबानी ने ब्रिटेन को चुना है। यानी अंबानी का दूसरा घरोंदा अब लंदन में होगा। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार अंबानी परिवार को लंदन में स्थानांतरित करने की योजना बना रहे हैं। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने लंदन के बकिंघमशायर, स्टोक पार्क में एक 300 एकड़ की संपत्ति ली, जहां वे परिवार के साथ बसेंगे।

अंबानी ने लॉकडाउन में लिया यह फैसला 

सामने आई रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लॉकडाउन और महामारी के दौरान अंबानी ने जब अपना अधिकांश समय अल्टामाउंट रोड पर स्थित अपने पॉश स्काई-हाई निवास ‘एंटीलिया’ में बिताया था तो उन्होंने लंदन की संपत्ति पर बसने का ही फैसला किया था। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अंबानी ने इस साल की शुरुआत में स्टोक पार्क की संपत्ति को 592 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी के दूसरे देश में रहने की खबरें चर्चा में थी।

वहीं अब हाल ही सामने आई इस रिपोर्ट में यह खुलासा भी कर दिया गया है कि अंबानी अपने परिवार के साथ ब्रिटेन में  जाकर बसने की तैयारियों में लगे हुए हैं। रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया कि मुकेश अंबानी और उनका परिवार आने वाले समय में लंदन और मुंबई दोनों जगहों पर रह सकता है।

मुकेश ने ऐसी खबरों को बताया महज अफवाह 

मुकेश अंबानी की तरफ से खुद के विदेश में बसने की खबरों को महज सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाह करार दिया गया है। इन अफवाहों को सज्ञान में लेते हुए रिलायंस इंडस्ट्री ने अपने अधिकृत बयान मेंं कहा कि मुकेश अंबानी की ब्रिटेन या दुनिया के किसी भी देश में बसने की कोई योजना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed