एल्विस यादव बने बिग बॉस OTT-2 के विनर, बिग बॉस के इतिहास में पहली बार वाइल्ड कार्ड बना विनर
नई दिल्ली। बिग बॉस के लाखों करोड़ों फैंस जिस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वह आखिरकार आ गया है। सलमान खान का लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी-2 आज अपने विजेता की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। दर्शकों को मनोरंजन की भरपूर खुराक प्रदान करने के दो महीने बाद, शो का ग्रैंड फिनाले आज के लिए निर्धारित है, जो एक ऐतिहासिक बदलाव है क्योंकि यह पारंपरिक रविवार के बजाय सोमवार को हो रहा है।
बेबिका भी हुई फिनाले की रेस से बाहर
पूजा भट्ट के बेबिका भी बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 फिनाले की रेस से बाहर हो चुकी है। अब सिर्फ तीन कंटेस्टेंट फिनाले की रेस में बचे हैं। तीनों यूट्यूबर हैं, एल्विस यादव, अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी.. अब देखना है कि तीनों यूट्यूबर में से कौन इस सीजन को जीतेगा।
पूजा भट्ट फिनाले की रेस से बाहर
पूजा भट्ट फिनाले की रेस से बाहर हो चुकी हैं। सलमान खान ने पूजा भट्ट की उपलब्धियां को बताते हुए उन्हें बाहर आने का इशारा किया। पूजा भट्ट बेबिका को आगे की सफर के लिए बधाई देकर घर से बाहर निकल गई। इसके बाद वो जाकर अपने पिता और बाकी कंटेस्टेंट से मिली।
इससे पहले आपको बता दें कि कि बिग बॉस ओटीटी के ग्रैंड फिनाले के दौरान गायक और रैपर बादशाह ने गाना गाते हुए शीर्ष 4 प्रतियोगियों को संगीतमय अंदाज में पेश किया। दुर्भाग्य से, अभिषेक बीमारी के कारण परिचय से अनुपस्थित थे। बादशाह ने शेष 4 फाइनलिस्टों के परिवारों के वीडियो संदेश प्रदर्शित किए, जिन्होंने प्रतियोगियों को भावनात्मक रूप से प्रभावित किया।
