April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

चटक गुलाबी छोटा सा ब्लाउज पहन काजल राघवानी ने पार की हॉटनेस की सारी हदें

नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार है। एक्ट्रेस की यूपी से बिहार तक में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस के लाखों चाहने वाले हैं जो उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। काजल राघवानी को इंस्टाग्राम पर 5.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस की फिल्मों और गानों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में इनदिनों काजल राघवानी का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छोटी सी चोली पहन कर काजल हॉटनेस की सभी हदों को पार करती हुई दिखाई दे रही हैं, जिसे देखकर खेसारी यादव का मन भी मचल उठा है।

काजल ने पार की हॉटनेस की हदें:

इन दिनों सोशल मीडिया पर काजल राघवानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काजल चटक गुलाबी रंग की छोटी सी चोली और पैरेट ग्रीन कलर की चमकीली हाई थाई स्लिट घाघरे में नजर आ रही हैं। इस लुक में एक्ट्रेस अपनी क्लीवेज, सेक्सी कमर और थाइज को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

काजल राघवानी इस लुक में कहर ढाती हुई नजर आ रही हैं। उसपर से एक्ट्रेस के कातिलाना डांस मूव्स किसी को भी पागल करने के लिए काफी हैं। तभी तो भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव भी काजल को देखकर खुद को रोक नहीं पाते हैं। खेसारी का भी मन मचल जाता है और वो स्टेज पर आकर काजल के साथ न सिर्फ गर्दा डांस करते हैं बल्कि बोल्ड रोमांस करते भी दिखाई देते हैं।

दरअसल, ये वीडियो काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के सुपरहिट गाने ”पागल बनाइबे” का है। इस गाने को खेसारी यादव और प्रियंका सिंह ने साथ मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखे हैं जबकि गाने का म्यूजिक घनंजय मिश्रा ने दिया है। ये गाना एक बार फिर से धूम मचा रहा है। व्यूज के मामले में भी इस गाने ने सभी रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। गाने को अब तक यूट्यूब पर 393 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।