March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इंडियन आइडल 12 की ये जोड़ी कानूनी पंचड़े में फंसे, जानें क्या है मामला ?

नई दिल्ली। सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 को खत्म हुए काफी लम्बा वक्त हो चुका है। इस शो के विनर पवनदीप राजन और फर्स्ट रनर अप अरुणिता कांजीलाल लगातार सुर्खियों में छाए रहते हैं। हॉल ही में दोनों के यूएस में होने की खबर आई है। वे वहां अलग-अलग शहरों में गानों की शूटिंग कर रहे हैं। अब ऐसे में खबर आई है कि पवनदीप और अरुणिता कांजीलाल कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो, सोनी ने ऑक्टोपस से ऐग्रीमेंट किया था जिसमें इंडियन आइडल के विजेताओं को उनके साथ रोमांटिक ऐल्बम करना था। लेकिन दोनों ने ऐग्रीमेंट के बाद म्यूजिक ऐल्बम शूट और प्रमोट करने में सहयोग नहीं किया। यह म्यूजिक ऐल्बम ऑक्टोपस एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का था। इसमें 20 गाने थे। अब दोनों पर ऐग्रीमेंट के मुताबिक सहयोग न करने का आरोप है।

सोनी ने किया था ऐग्रीमेंट

सोनी ने ऑक्टोपस से ऐग्रीमेंट किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, लीगल नोटिस में लिखा है, इंडियन मोशन पिक्चर्स असोसिएशन को ऑक्टोपस एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने अप्रोच किया था। उन्होंने सूचना दी थी कि सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने ऐग्रीमेंट किया है। इसमें अरुणिता और पवनदीप की सर्विसेज देने की बात कही गई थी।

एग्रीमेंट से पीछे हटे अरुदीप

ऑक्टोपस से एग्रीमेंट के अनूसार पवनदीप और अरुणिता के शो जीतने से पहले ही सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने दोनों की सर्विसेज देने के लिए कमिट किया था। अब दोनों ने एक भी गानें की शूटिंग के लिए भी आर्टिस्ट प्रोड्यूसर्स का साथ नहीं दे रहे हैं। बता दें कि पहले अरुणिता फिर पवनदीप ने गाने की शूटिंग, प्रमोशन और रिलीज में सहयोग करना बंद कर दिया। जब इस बात की जानकारी सोनी टीवी को दी गई तो उन लोगों ने इसके खिलाफ कोई भी ऐक्शन नहीं लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *