June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सीमा और सचिन की बॉडी शेमिंग करना मिथिलेश भाटी को पड़ेगा भारी, काटने होंगे कोट कचहरी के चक्कर!

नई दिल्ली। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर पहले ही सचिन मीणा संग अपनी लव स्टोरी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की लव स्टोरी अब उनके गांव रबुपूरा तक ही नहीं बल्कि पूरे भारत देश में चर्चा में है। बच्चे-बच्चे भी सीमा हैदर और सचिन मीणा की पब्जी वाली प्रेम कहानी कहते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि सीमा हैदर और सचिन मीणा के अलावा इन दोनों की पड़ोसन भाभी मिथिलेश भाटी भी खूब चर्चा में है। मिथिलेश भाटी अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में आई थी जिसमें वो ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा को ‘लप्पू सा सचिन, वो झींगुर सा लड़का… उससे प्यार करेगी सीमा?’ कहते हुए नजर आई थी। मिथिलेश भाटी सचिन के सीमा से प्यार और उसको भारत लाने से नाराज थीं। मिथिलेश भाटी के इसी वीडियो पर काफी सारे मीम, गाने और रील्स भी बनाए गए थे। हालांकि मिथिलेश भाटी यहीं नहीं रुकी थीं।

यूपी तक से बात करते हुए उन्होंने सचिन और सीमा हैदर को लेकर ये तक कह दिया था कि, “पाव भर का सचिन और 5 किलो की सीमा। हाथ धर दें तो जान निकल जाए”। अब इन्हीं बयानों को लेकर मिथिलेश भाटी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ये बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सीमा और सचिन के वकील ने मिथिलेश भाटी के खिलाफ बॉडी शेमिंग करने के लिए लीगल एक्शन लेने की बात कही है।

मिथिलेश भाटी पर होगी कानूनी कार्यवाही!

सीमा-सचिन के वकील का कहना है कि मिथिलेश भाटी ने सचिन और सीमा की बॉडी शेमिंग की है जो कि अपराध है। हमारे देश में किसी का रंग-रूप या किसी भी तरह से अपमान करना बर्दाशत नहीं किया जा सकता। ऐसे में हम मिथिलेश भाटी पर कार्यवाही की योजना बना रहे हैं।

मिथिलेश भाटी को लेकर क्या बोलीं सीमा हैदर

‘क्या है ऐसा सीमा में…’ मिथिलेश भाटी के इस दिए गए बयान पर अब सीमा हैदर ने प्रतिक्रिया दी है। सीमा का कहना है कि प्यार कभी किसी के रंग या फिर रूप को देखकर नहीं होता। वो तो दिल से होता है। ये दो लोगों के बीच होता है जो कि तीसरा इंसान नहीं समझ सकता। आगे सीमा हैदर ने कहा कि सचिन उसे बहुत प्यार करता है। जिन हालातों में सचिन ने मुझे स्वीकार किया वो कोई दूसरा इंसान नहीं कर पाता। ऐसे में लोगों को हमारे प्यार को समझना चाहिए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *