June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Chandrayaan 3: अद्भुत व अकल्पनीय..!, चंद्रयान-3 का कमाल, चांद के उन हिस्सों की भेजी तस्वीरें, जिसे आज तक किसी ने नहीं देखा था

नई दिल्ली। वर्तमान में पूरे देश की निगाहें चंद्रयान-3 पर टिकी हुई हैं। 14 जुलाई को इसकी सफलतापूर्वक लॉन्चिंग हुई थी। वहीं बीते दिनों लैंडर और विक्रम भी अलग हुए थे जिसे वैज्ञानिक मोर्चे पर बड़ी सफलता के रूप में रेखांकित किया गया। सबकुछ योजनाबद्ध तरीके से हो रहा है। अब हम चांद से चंद कदम दूर हैं। अब तक कोई भी देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक नहीं पहुंच पाया है। अगर हम इस मिशन में कामयाब रहे, तो चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा। बता दें कि इससे पहले चीन, अमेरिका और रूस चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड कर चुके हैं। अब हमें 23 अगस्त का इंतजार है, जब चंद्रयान चांद पर लैंड करके इतिहास रचेगा।

बीते 21 अगस्त को इसरो ने इस मिशन को लेकर वीडियो जारी किया था, जिसमें चंद्रयान-3 को लेकर कुछ जानकारी साझा की गई थी। इसके अलावा आज यानी की 21 अगस्त को इसरो ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। आइए, आगे आपको बताते हैं कि इन तस्वीरों में क्या है?

बता दें कि इसरो द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों में लैंडर हजार्ड डिटेक्शन एंड अवॉएडेंस कैमरा से ली चांद के दुर्गम क्षेत्रों को दिखाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन कैमरों को विशिष्ट तकनीक का सहारा लेकर विकसित किया गया है। चंद्रयान -3 के मिशन से चांद की सतह पर मौजूद गहरी खाइयों का पता लगाया जाएगा। बहरहाल, अब आगामी दिनों में चंद्रयान-3 के मिशन का निष्कर्ष क्या निकलकर सामने आता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *