April 20, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Chandrayaan-3 : भारत ने रचा इतिहास, चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर लैंड करने वाला बना दुनिया का पहला देश

नई दिल्ली। 23 अगस्त…यह कोई सामान्य तारीख नहीं है..बल्कि इतिहास है..वो भी अद्भुत…अकल्पनीय और अविस्मरणीय….जिसे आने वाली हर नस्ले ताउम्र याद करेंगी.. क्योंकि आज ही के दिन इसरो प्रमुख एस सोमनाथ की अगुवाई में चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर पहुंच कर तिरंगा फहराकर देश का मान बढ़ाया। ऐसा कारनामा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन चुका है। इससे पहले आज तक किसी भी देश ने यह कारनाम नहीं किया। भारत ऐसा करने वाला पहला देश है। उधर, चंद्रयान ने भी इसरो को संदेश देकर अपने वहां पहुंचने की पुष्टि कर दी है, जिसे लेकर देशभर में खुशी का माहौल है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को फोन कर उन्हें बधाई दी और उनसे मौजूदा स्थिति की जानकारी ली।

एस सोमनाथ ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि अब भारत चांद पर पहुंच चुका है, जो कि हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है , जिस पर प्रधानमंत्री ने हर्ष व्यक्त कर इसरो चीफ को बधाई दी। वहीं, इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने की बेकरारी लोगों के मन में किस कदर थी। इस बात का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि इसरो के यूट्यूब चैनल पर 8 मिलियन लोगों ने इसे लाइव देखा। ध्यान दें, यूट्यूब के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब 8 मिलियन लोगों ने एक साथ किसी कार्यक्रम को लाइव देखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वैज्ञानिकों  की इस खास उपलब्धि पर कहा कि, ‘इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) तक नहीं पहुंचा है. इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग पर पीएम मोदी ने कहा, हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से हम वहां तक ​​पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान -3 के दक्षिमी ध्रुव पर लैंड किए जाने के मौके पर कहा कि भरातीय वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि अब चंद्रमा भारत के लिए दूर नहीं, बल्कि टूर प्लेस है।

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय  दूतावास पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किए जाने के बाद चौतरफा खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। कोई मिठाई खिलाकर, तो पटाखा फोड़कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर लैंड करके भारत दुनिया का सबसे पहला देश बनकर इतिहास रच चुका है।    चंद्रयान-3 ने आज चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफल लैंडिंग की है। भारतीय वैज्ञानिकों ने आज साबित कर दिया है कि अगर वो ठान ले,  तो उनके लिए कोई भी नामुमकिन नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *