June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Lok Sabha Election 2024: वाराणसी ही नहीं बल्कि इन 2 सीटों से भी चुनावी मैदान में उतर सकती हैं प्रियंका, सोनिया-राहुल पर सस्पेंस खत्म!

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 2024 में लोकसभा चुनावी मैदान में उतरेगी? इसको लेकर लगातार बीते कई महीनों से कयासों का बाजार गर्म हो चुका है। हाल ही में यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अगर प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़ेगी तो एक-एक कार्यकर्ता उनके लिए पूरा दमखम लगा देगा। इसी बीच हिंदी अखबार अमर उजाला के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी के वाराणसी, प्रयागराज और फूलपुर या अन्य किसी सीट से चुनावी मैदान में उतरेगी। इसके लिए पार्टी मंथन तेज कर दिया गया है। इसके साथ राज्य की 5 सीटों पर कार्य करना भी शुरू कर दिया है। पार्टी की पहली पंसद वाराणसी, दूसरे नंबर फूलपुर और तीसरे पर प्रयागराज को रखा है।

बताया जा रहा है कि पार्टी की पहली पंसद वाराणसी है। क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी यहां से सांसद है और उन्हें सीधी टक्कर दी जा सके। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की तैयारी भी तेज कर दी है। वहीं सोनिया गांधी के रायबरेली से चुनावी अखाड़े में उतरने का भी प्लॉन शुरू कर दिया गया है। हालांकि इससे पहले कांग्रेस के सूत्रों के हवाले से कयास लगाए जा रहे थे कि खराब स्वास्थ्य की वजह से सोनिया गांधी के स्थान पर उनकी बेटी प्रियंका को रायबरेली से पार्टी उम्मीदवार बना सकती है। इसके अलावा राहुल गांधी के कोर्ट को निर्देश की चक्कर में अमेठी से राहुल की जगह प्रियंका गांधी को चुनाव में उतारा जा सकता है।

लेकिन अब ये लगभग कंफर्म हो चुका है कि राहुल गांधी 2024 लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ने जा रहे है। वहीं सोनिया गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की तैयारी भी तेज हो गई है। इतना ही नहीं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी के नाम प्रचार-प्रसार करना भी शुरू कर दिया हैं। बता दें कि वाराणसी में कांग्रेस का दबदबा रहा है। वाराणसी, प्रयागराज और फूलपुर में गांधी परिवार का गहरा तालुक है। फूलपुर सीट से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू खुद बार सांसद चुन गए थे। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी इस सीट पर महज 2 बार ही जीत हासिल कर पाई। इसके अलावा प्रयागराज की बात करे तो 7 बार कांग्रेस पार्टी के सांसद रहे है। वहीं भाजपा को 4 बार ही जीत हासिल हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *