April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने की लोगों से अपील, कहा- ‘बंद करें INDIA नाम का उपयोग…’

नई दिल्ली। आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को अपने एक बयान में कहा कि देश को संबोधित करने के लिए इंडिया की जगह भारत नाम का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। मोहन भागवत ने सभी लोगों से ये आदत डालने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से भारत नाम चला आ रहा है। इसे आगे बढ़ाना चाहिए। भागवत ने सकल जैन समाज के एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा- ‘हमारे देश का नाम सदियों से भारत रहा है। भाषा कोई भी हो, नाम एक ही रहता है। हमारा देश भारत है। हमें इंडिया नाम का उपयोग बंद करना होगा और सभी व्यावहारिक क्षेत्रों में भारत का उपयोग करना होगा। तभी परिवर्तन आएगा।’

मोहन भागवत ने आगे अपने बयान में कहा- ‘अपने देश को हमें पहले खुद समझना होगा। इसके बाद दूसरों को भी समझाना होगा।’ एकता की शक्ति पर जोर देते हुए भागवत ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जो सभी लोगों को एकजुट करता है। दुनिया को आज हमारी जरुरत है। दुनिया भारत के बिना नहीं चल सकती। योग के माध्यम से हमने पूरी दुनिया को जोड़ा है।

मोहन भागवत ने दावा किया कि अंग्रेजों ने भारतीय शिक्षा प्रणाली को बदल दिया था। नई शिक्षा नीति बच्चों में देशभक्ति की भावना बढ़ाने का एक प्रयास है। मोहन भागवत ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और पारिवारिक मूल्यों के बारे में उचित तरीके से बताने का आग्रह भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *