June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

देश का नाम भारत करने के पक्ष में शशि थरूर!, अपनी पार्टी कांग्रेस को दिखाया ‘आईना’, बोले- ‘जिन्ना ने ही…’

नई दिल्ली। देश की राजनीति में इस वक्त भारत बनाम इंडिया शब्द पर विवाद छिड़ा हुआ है। दरअसल हुआ कुछ यूं है कि जी 20 समिट से पहले 9 सितंबर को होने वाले सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को राष्ट्रपति भवन की तरफ से डिनर इनविटेशन भेजा गया था। इस इनविटेशन में इंडिया शब्द की जगह भारत शब्द प्रयोग किया गया था। कांग्रेस समेत विपक्षी दल इनविटेशन में इंडिया शब्द की जगह भारत लिखे जाने से ही नाराज हैं और आरोप लगा रहे हैं कि केंद्र सरकार देश का नाम बदलना चाहती है। यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि विपक्ष इसलिए भी इंडिया शब्द को ज्यादा महत्व दे रहा है क्योंकि बीते कुछ समय पहले ही विपक्षी दलों ने मिलकर एक गठबंधन किया है। मोदी सरकार के खिलाफ बने इस गठबंधन का नाम भी ‘INDIA’ ही है।

अब जब राष्ट्रपति भवन की तरफ से भेजे गए डिनर इनविटेशन में इंडिया की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल किया गया है तो विपक्ष बिफर गया है। डिनर इनविटेशन में ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ की जगह ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखे जाने का सबसे ज्यादा विरोध मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस कर रही है। हालांकि अब इसी पार्टी के ही एक नेता ने ऐसा बयान दिया है जिससे कांग्रेस में बवाल खड़ा हो सकता है।

कांग्रेस नेता ने किया भारत शब्द का समर्थन!

भारत बनाम इंडिया शब्द पर छिड़े बवाल के बीच अब कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता ने ट्विटर (एक्स/ X) पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि हमारे देश को भारत कहे जाने पर किसी तरह की संवैधानिक आपत्ति नहीं है। भारत और इंडिया दोनों ही हमारे देश के आधिकारिक नाम हैं। आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि “पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने ही इंडिया शब्द पर सवाल खड़ा किया था क्योंकि उनका मानना था कि हमारा देश ब्रिटिश राज का उत्तराधिकारी राष्ट्र था और पाकिस्तान एक अलग राष्ट्र था”। ऐसे में मुझे उम्मीद है कि सरकार इतनी मूर्ख नहीं होगी कि वो इंडिया नाम को पूरी तरह से खत्म कर दें क्योंकि इसकी सदियों से बड़ी ब्रांड वैल्यू है। ऐसे में हमें दोनों नामों का इस्तेमाल पहले की तरह जारी रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *