June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Pushpa 2 The Rule: Pushpa is back… पुष्पा 2 की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देंगे अल्लू अर्जुन

नई दिल्ली। पुष्पा: द राइज सिनेमा जगत की ऐसी फिल्म है जिसने कई माइलस्टोन स्थापित किए। साल 2021 में आई ये फिल्म लाल चन्दन की स्मगलिंग पर बनाई गई है, जिसमें फिल्म का मेन प्रोटोगॉनिस्ट पुष्पा पहले लाल चन्दन की स्मगलिंग का छोटा प्यादा होता है जो बाद में इस धंधे का बादशाह बनकर उभरता है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने पुष्पा की भूमिका निभाई है। वहीं रश्मिका मंदाना उनके ऑपोजिट नजर आई हैं। फिल्म ने कई सारे अवार्ड अपने नाम किए। पुष्पा ने बेस्ट फिल्म का नेशनल अवार्ड भी जीता है। ये फिल्म अल्लू अर्जुन के करियर की बेहतरीन फिल्मों में एक रही है। ऐसे में दर्शक पुष्पा के दूसरे पार्ट पुष्पा: द राइज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पुष्पा: द रूल से अल्लू अर्जुन के कई लुक सामने आ गए हैं, जिसने दर्शकों के एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इसी बीच फिल्म से फहाद फासिल का लुक भी रिवील कर दिया गया था। ऐसे में फैंस फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे। लेकिन अब फैंस के इस इंतजार को खत्म करते हुए पुष्पा 2 के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।

अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज डेट सामने आ गई है। पुष्पा 2 को अगले साल 2024 में 15 अगस्त के दिन वर्ल्डवाइड रिलीज किया जाएगा।

अल्लू अर्जुन और फिल्म के मेकर्स ने अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया हैंडल से पुष्पा 2 का नया पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट की जानकारी दी है। इस नए पोस्टर में केवल पुष्पा की हथेली नजर आ रही है, जिसमें कई सारी अंगूठी और सोने की ब्रेसलेट नजर आ रही है। इसी के साथ हाथ पर खून के छींटे भी हैं। बैकड्रॉप में पुष्पा की कुर्सी पर बैठे ब्लर इमेज है। इसी पर फिल्म की रिलीज डेट 15 अगस्त 2024 लिखी हुई नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *