June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Womens Reservation Bill: ‘बिल फाड़ने वालों को समर्थन करना पड़ा…’, महिला आरक्षण बिल पर बोले PM मोदी

नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों से महिला आरक्षण बिल पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में महिलाओं को संबोधित किया। सनद रहे कि महिला आरक्षण बिल संसद के दोनों सदनों से पारित हो चुका है। लोकसभा में जहां इस बिल के पक्ष में 454 तो वहीं विरोध में दो वोट पड़े थे। विरोध में वोट डालने वाले दो मत एआईएमआईएम की पार्टी से आए थे। वहीं, कल बिल को राज्यसभा में पेश किया गया। लंबी चर्चा के बाद राज्यसभा में बिल के पक्ष में 251 वोट पड़े, तो वहीं विरोध में शून्य। दोनों सदनों से पारित होने के बाद बिल को राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। जिसके बाद यह कानून का रूप धारण कर लेगा। वहीं, बिल के कानून बन जाने के बाद लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में महिलाओं के लिए 33 फीसद सीटें आरक्षित होंगी। पिछले 27 सालों से यह बिल अटका हुआ था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी 2024 से पहले संसद के दोनों सदनों से बिल को पारित करवाकर बड़ा सियासी दांव चल दिया है। अब ऐसे में यह दांव कितना सफल हो पाता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। उधऱ, इस बिल के दोनों सदनों से पारित होने के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है।

LIVE UPDATE:-

वहीं, संबोधन खत्म करने के बाद पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस बीच कई कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

महिला आऱक्षण बिल पर पीएम मोदी ने कहा कि ,’”इस महिला आरक्षण विधेयक की राह में कई बाधाएँ थीं। लेकिन जब इरादे नेक हों और प्रयासों में पारदर्शिता हो, तो हम सभी बाधाओं को पार करते हुए परिणाम देखते हैं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है कि इस विधेयक को संसद में इतना समर्थन मिला।” मैं इसके लिए सभी राजनीतिक दलों और सांसदों को धन्यवाद देता हूं।”

पीएम मोदी ने कहा कि, ‘संसद के दोनों सदनों में इस बिल का पारित होना दिखाता है कि बहुमत वाली सरकार वाला देश कैसे काम कर सकता है. हमने कभी भी किसी के राजनीतिक स्वार्थ को महिला आरक्षण में बाधा नहीं बनने दिया।

संसद के दोनों सदनों से महिला आरक्षण बिल पास होने पर बीजेपी मुख्यालय पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि, ‘”आज मैं देश की सभी महिलाओं को बधाई देता हूं। कल और परसों हम एक नया इतिहास बनते हुए देखे। यह हमारा सौभाग्य है कि करोड़ों लोगों ने हमें वह इतिहास रचने का अवसर दिया।”

वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्य़क्ष जेपी नड्डा ने महिला आरक्षण बिल संसद के दोनों सदनों से पारित होने पर कहा कि, ‘”हम सभी के लिए, यह एक ऐतिहासिक क्षण है जो आने वाले समय में इतिहास में दर्ज किया जाएगा और बहुत लंबे समय तक याद रखा जाएगा। हम भाग्यशाली हैं कि हम ऐसे क्षण के साक्षी बने।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *