June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले खालिस्तानी आतंकी पन्नू पर NIA का एक्शन, अमृतसर और चंडीगढ़ स्थित संपत्तियों को किया जब्त

नई दिल्ली। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले खालिस्तानी आतंकी और प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक्शन लिया है। NIA ने पंजाब के अमृतसर और चंडीगढ़ स्थिति गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू इस वक्त अमेरिका में है और वहीं से भारत विरोधी अभियान चला रहा है। इधर अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसकी जिन संपत्तियों को जब्त किया है उनमें अमृतसर जिले के बाहरी इलाके में स्थित पैतृक गांव खानकोट में 46 कनाल कृषि संपत्ति और चंडीगढ़ के सेक्टर 15, सी स्थित उसका मकान शामिल है।

2020 में भी जब्त की गई थी संपत्तियां 

इससे पहले भी एसएफजे के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्तियों को कुर्क किया गया था। संपत्तियां कुर्क करने के बाद गुरपतवंत सिंह पन्नू का उन पर से अधिकार खत्म हो गया था। ऐसे में वो अब सरकार की हो गई हैं।

कनाडा और भारत के बीच जारी है विवाद

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वक्त कनाडा और भारत के बीच विवाद देखने को मिल रहा है। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाए हैं। कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपनी संसद में आरोप लगाया कि इस हत्या मामले में भारत का हाथ है। ट्रूडो के इस बयान के बाद से ही भारत और कनाडा के रिश्तों में खटास बनी हुई है। इधर इस मामले में खालिस्तानी आतंकी और प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू भी भारत पर हमलावर बना हुआ है।

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कनाडा में रह रहे भारतीयों को देश छोड़ने के लिए कहा है। गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो ये कहते हुए नजर आ रहा था कि कनाडा में रह रहे हिंदू भारत चले जाएं। ये उनका देश नहीं है। उनका देश भारत है। वो लोग यहां से चले जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *