सड़क हादसे का शिकार हुई केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति की कार, आशीष पटेल के हाथ-पैर में आई चोट
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल आशीष पटेल सड़क हादसे का शिकार हो गए है। खबर है कि कार एक्सीडेंट में उनके हाथ और पैर में चोटें भी आई है। वहीं हादसे के बाद आशीष पटेल को मिर्जापुर के जिला हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। हालांकि इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
बताया जा रहा है कि बुधवार को ये कार एक्सीडेंट उस हुआ जब वो प्रयागराज से मिर्जापुर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार को बचाने की वजह से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बता दें कि आशीष पटेल योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री है और अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष भी है। वहीं सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची।
वहीं सड़क हादसे की तस्वीर भी सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की फॉर्च्यूनर कार आगे से बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई है। गनीमत की बात ये रही है कि हादसे में वो बाल-बाल बच गए।
