May 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

डेंगू में भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, जानिए किन चीजों के सेवन से होगा फायदा

नई दिल्ली। वैसे तो डेंगू का इलाज है लेकिन कई बार ये जानलेवा भी साबित हो जाता है। डेंगू से संक्रमित होने के दौरान खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर इस दौरान थोड़ी सी भी लापरवाही बरती जाए या फिर कोई गलत चीज का सेवन कर लिया जाए तो इससे सेहत और भी ज्यादा खराब हो सकती है। ऐसे में जानना जरूरी हो जाती है कि आपको डेंगू में किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

भूलकर भी डेंगू में न खाएं ये चीजें-

नॉनवेज- इस बात का भी ख्याल रखें कि डेंगू के मरीज को कभी भी नॉनवेज नहीं खाना चाहिए। ये देरी से पचता है और इसमें मौजूद मसाला शरीर को और भी नुकसान पहुंचाता है।

मसालेदार खाना- इस बात का ख्याल रखें कि आपको कभी भी डेंगू से संक्रमित होने पर मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। इससे पेट में एसिड जमा होने का खतरा रहता है और अल्सर की समस्या भी झेलनी पड़ सकती है।

कॉफी- कॉफी या चाय में कैफीन पाया जाता है जो कि डेंगू में भूलकर भी नहीं लेना चाहिए। इससे दिल की धड़कन असंतुलित होती है और थकान के साथ ही मांसपेशियों की दिक्कत बढ़ जाती है।

डेंगू में करें इन चीजों का सेवन-

नारियल पानी – नारियल पानी शरीर के लिए तो फायदेमंद है ही साथ ही डेंगू में भी ये काफी फायदा पहुंचाता है। ये डेंगू के बुखार में भी मरीज को लाभ पहुंचाता है। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी भी नहीं रहती।

पपीते का पत्ता – पपीते के पत्ते में पपैन और काइम पैपेन जैसे एंजाइम होते हैं जो कि पाचन को तंदुरुस्त बनाने के साथ ही सूजन और पेट फूलने की समस्या में भी फायदा पहुंचाते हैं। डेंगू में ये मरीज की प्लेटलेट काउंट भी तेजी से बढ़ाते हैं।

कीवी  – पोटेशियम, विटामिन A और विटामिन E से भरपूर कीवी इम्यूनिटी को मजबूत करती है। इससे शरीर को डेंगू के बुखार से लड़ने में सहायता मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *