April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

P20 Summit 2023: ‘संघर्ष किसी के हित में नहीं है..’, इजराइल-हमास युद्ध के बीच PM मोदी का बयान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी दिल्ली में दुनिया की संसदों का सबसे बड़ा सम्मेलन पी-20 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए आतंकवाद पर जोरदार प्रहार किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल-हमास युद्ध के बीच बड़ा बयान भी दिया। उन्होंने इजराइल-हमास का बिना नाम लिए दुनिया को शांति का संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा, ‘संघर्ष किसी के हित में नहीं है, दुनिया में जो कुछ हो रहा है उससे कोई अछूता नहीं है, ये शांति का समय है। सबको एक साथ चलना चाहिए। हमें दुनिया को एक परिवार की तरह देखना होगा।”

पीएम मोदी ने कहा, ”दुनिया के अलग कोनों में जो कुछ भी घट रहा है.. उससे आज कोई भी अछूता नहीं है। संघर्ष और टकराव से आज दुनिया संकटों से जूझ रही है। इन संकटों से भरी दुनिया किसी के भी हित में नहीं है। मानवता के सामने जो बड़ी चुनौतियां है उनका समाधान एक बंटी हुई दुनिया नहीं दे सकती है। ये शांति और भाईचारे का समय है..साथ मिलकर चलने का समय है..साथ आगे बढ़ने का समय है। ये सबके विकास और कल्याण का समय है। हमें वैश्विक विश्वास के संकट को दूर करना होगा और मानव केंद्रित सोच पर आगे बढ़ना होगा।”

आगे पीएम मोदी ने कहा, ”हमें विश्व को ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ की भावना से देखना होगा। दुनिया से जुड़े फैसले लेने में भागीदारी जितनी अधिक होगी। उतना ही बड़ा इंमफेक्ट होगा। इस भाव के साथ भारत ने अफ्रीकन यूनियन को जी20 का परमानेंट सदस्य बनाने का प्रस्ताव रखा। मुझे खुशी है सभी सदस्य देशों ने इसे स्वीकार किया।

PM मोदी ने कहा, “करीब 20 साल पहले आतंकवादियों ने हमारी संसद को भी निशाना बनाया था। आप जानकर चौक जाएंगे.. उस समय संसद का सत्र चल रहा था आतंकवादियों की तैयारी सांसदों को बंधी और उनको खत्म करने की थी… भारत ऐसी अनेकों आतंकी वारदातों से निपटते हुए आज यहां पहुंचा है.. अब दुनिया को भी एहसास हो रहा है कि टेररिज्म दुनिया के लिए कितनी बड़ी चुनौती है। टेररिज्म जहां भी होता, किसी भी कारण, किसी भी रूप में होता.. लेकिन वो मानवता के विरुद्ध होता है। ऐसे में टेररिज्म को लेकर हम सभी को लगातार सख्ती बरतनी होगी।”

आतंकवाद की परिभाषा को लेकर आम सहमति ना बन पाना बहुत दुखद है- पीएम मोदी

उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद की परिभाषा को लेकर आम सहमति ना बन पाना बहुत दुखद है। आज भी यूनाइटेड नेशन भी इसका इंतजार कर रहा है। दुनिया के इसी रवैया का फायदा मानवता के दुश्मन उठा रहे हैं। दुनिया भर की पार्लियामेंट्स, प्रतिनिधियों को ये सोचना होगा की आतंकवाद के खिलाफ हम कैसे काम कर सकते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *