March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मुंबई बम धमाकों में शामिल इस आरोपी को भारत भेजेगा अमेरिका, महेश भट्ट के बेटे से भी रिश्ते होने का लगा था आरोप

वॉशिंगटन। अमेरिका के बाइडेन प्रशासन ने लॉस एजेंलेस के कोर्ट में अर्जी देकर मुंबई बम कांड के आरोपी डेविड कोलमैन हेडली के साथी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित करने की बात कही है। इससे भारत में तहव्वुर से जांच एजेंसियां पूछताछ कर साजिश में शामिल और लोगों की जानकारी जुटा सकेंगी। बता दें कि इस मामले में फिल्म निर्देशक महेश भट्ट के बेटे राहुल का भी नाम आया था। उसका दूसरे आरोपी डेविड कोलमैन हेडली से रिश्ते होने की बात सामने आई थी।

तहव्वुर राणा को भारत ने भगोड़ा घोषित किया हुआ है। 2008 में मुंबई बम धमाकों के मामले में उसकी तलाश है। राणा पाकिस्तान का मूल नागरिक है और कनाडा में बिजनेस करता था। मुंबई में हुए बम धमाकों में 166 लोगों की जान गई थी। इनमें छह अमेरिकी नागरिक भी थे। तहव्वुर राणा को 10 जून 2020 को भारत की प्रत्यर्पण अर्जी पर गिरफ्तार किया गया था।

लॉस एजेंलेस की जिला अदालत में अब बाइडेन सरकार की ओर से कहा गया है कि तहव्वुर के खिलाफ काफी सबूत हैं और उसे भारत को भेजने की मंजूरी दी जाए। राणा पर भारत ने दस्तावेजों की जालसाजी कर आपराधिक षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है। मुंबई में बम धमाके करने के लिए राणा के खिलाफ साल 2018 में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

इससे पहले भारतीय जांच एजेंसियों के अफसरों ने अमेरिका जाकर डेविड कोलमैन हेडली से जेल में पूछताछ की थी। उसने ही तहव्वुर राणा का नाम लिया था। हेडली ने मुंबई में रेकी की थी और सारी जानकारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को दी थी। जिसके बाद मुंबई में बम धमाके किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *