June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

उत्तराखंड में 9 दिन में 3 अवैध मदरसों का खुलासा, नाबालिग लड़कियों समेत 48 बच्चों को मुक्त कराया गया

किच्छा। उत्तराखंड में बीते 9 दिन में 3 अवैध मदरसों का पता चला है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस आदेश पर उत्तराखंड के सभी जिलों में अवैध मदरसों पर कार्रवाई हो रही है। जिन 3 अवैध मदरसों का पता चला है, उनमें ज्यादातर नाबालिग लड़कियां मिलीं। इन 3 अवैध मदरसों से मुक्त कराए गए बच्चों की तादाद 48 है। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक 13 अक्टूबर को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में अवैध मदरसा को सील किया गया। ये मदरसा सिरौलीकलां में था। इस मदरसे को चलाने वाले 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 16 अक्टूबर को किच्छा के ही पुलभट्टा में एक और अवैध मदरसा मिला। यहां 22 लड़कियों समेत 24 बच्चों को एक कमरे में बंद रखा गया था। इस मदरसे के संचालकों पर भी कार्रवाई की जा रही है। एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

इसके बाद एक और अवैध मदरसे का उत्तराखंड में पता चला है। कुछ दिन पहले नैनीताल के ज्योलिकोट में भी अवैध मदरसा मिला था। जिसे सील किया गया। इस मदरसे में पढ़ने वाले एक बच्चे के घरवालों ने नैनीताल के डीएम से शिकायत की थी। ज्योलिकोट के मदरसे से प्रशासन ने 24 बच्चों को मुक्त कराया था। उत्तराखंड में पहले भी कई अवैध मदरसों पर कार्रवाई हो चुकी है। राज्य सरकार ने साफ कहा है कि वो किसी को भी कानून तोड़ने नहीं देगी। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में सभी मदरसों की जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद हर जिले में प्रशासन ने एक-एक मदरसे को चिन्हित कर उसकी जांच की। बीते 9 दिन में जो 3 अवैध मदरसे मिले, उनके बारे में जांच-पड़ताल में पता नहीं चला था। नैनीताल जिले में अवैध मदरसा मिलने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर सभी मदरसों की जांच के आदेश दिए थे। इसके तहत ही कार्रवाई कर उपरोक्त 3 मदरसों को सील करने का काम उधम सिंह नगर के प्रशासन ने किया है।

उत्तराखंड में मदरसों की जांच का काम पड़ोसी राज्य यूपी में ऐसा करने के बाद शुरू किया गया था। सबसे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी मदरसों की जांच के आदेश दिए थे। यूपी में भी तमाम मदरसे अवैध मिले थे। सभी को सीएम योगी के आदेश पर सील किया गया था। इसके अलावा यूपी में कई मदरसों में लेन-देन और अन्य नियम कायदे न माने जाने की बात सामने आई थी। यूपी में मदरसों पर एक्शन के बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी मदरसों को लेकर सख्त रुख अपनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *