June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

NCERT Books: एनसीईआरटी की पुस्तकों में अब ‘INDIA’ की जगह पढ़ाया जाएगा ‘भारत’, समिति ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

नई दिल्ली। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी NCERT पैनल ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। एनसीईआरटी की पुस्तकों में बदलाव देखने को मिल सकता है। अब एनसीईआरटी किताबों में INDIA की जगह भारत लिखा जाएगा। NCERT समिति ने सर्वसम्मति इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, यानी छात्र इंडिया के स्थान पर भारत शब्द पढ़ेंगे। NCERT समिति के अध्यक्ष सी आई इस्साक ने इसकी सिफारिश की है। बता दें कि कुछ माह पहले इस पर सुझाव रखा गया था। पाठ्यक्रम में हिंदू राजाओं और महापुरुषों की जीत को भी प्राथमिकता दी जाएगी। 1 से लेकर 12वीं क्लास तक ये बदलाव किया जाएगा। हर जगह इंडिया को हटाकर भारत किया जाएगा।

बता दें कि नेक्स्ट सेशन से एनसीईआरटी की जो भी नई बुक्स आएगी। उन किताबों में अब इंडिया की जगह भारत शब्द लिखा होगा। बताया जा रहा है कि इसके लिए बाकायदा एक टीम भी गठित की जाएगी। जो पूरे कंटेंट का एनालिसिस करेगी। ज्ञात हो देश में इंडिया शब्द को हटाकर भारत करने की एक मुहिम भी चली थी। भाजपा ने इसको आगे बढ़ाते हुए इंडिया शब्द को हटाकर भारत को प्रचलन में लाने की बात कही थी।

बता दें कि ‘इंडिया’ वर्सेज ‘भारत’ चर्चा की शुरुआत उस वक्त हुई, जब दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा आयोजित जी-20 समिट के डिनर में ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ की जगह “प्रेसिडेंट ऑफ भारत” के नाम से भेजा गया। इस रात्रिभोज में विदेशी मेहमानों के अलावा विपक्षी नेता भी शामिल हुए थे। इसके बाद से सियासी बवाल मचना शुरू हो गया।

इतना ही नहीं विवाद ने उस वक्त जोर पकड़ा जब जी-20 शिखर सम्मेलन में संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की आगे रखी हुई नेमप्लेट में भारत लिखा हुआ था। जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *