March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा नए केस, 4 हजार के करीब मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले एक फिर बढ़े हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 40 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,12,16,337 हो गई है। वहीं इस दौरान 3,998 नई मौतों हुई हैं जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 4,18,480 पर जा पहुंचा है। हालांकि इस दौरान 36,977 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं जिसके बाद कोरोना को हराकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 3,03,90,687 हो गई है। देश में इस वक्त कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4,07,170 पर बनी हुई है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,25,446 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 41,54,72,455 हुआ।

बीते दिन यानी 20 जुलाई को  24 घंटों के अंदर देश में कोरोना के 30,093 नए मामले सामने आए थे जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,11,74,322 हो गई थी। इस दौरान 374 नई मौतें भी हुई जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 4 लाख 14 हजार 482 हो गए। इस दौरान 45 हजार 254 लोग डिस्चार्ज हुए हैं जिसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 3,03,53,710 हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *