महादेव सट्टा एप के संचालक शुभम सोनी ने बड़े राज़ से उठाया पर्दा, तो सियासी गलियारों में मचा हड़कंप
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले सीएम भूपेश बघेल की मुश्किलें महादेव सट्टा एप ने बढ़ा दी है। दरअसल, ईडी ने दावा किया है कि महादेव सट्टा एप के संचालकों ने सीएम भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपए थे और इन रूपयों का इस्तेमाल आगामी विधानसभा चुनाव में होना था, लेकिन इससे पहले इनका इस्तेमाल होता कि ईडी ने इसे जब्त कर लिया। अब इस मुद्दे को लेकर बीजेपी कांग्रेस को आड़े हाथों ले रही है, लेकिन आपको बता दें कि सीएम भूपेश ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को सिरे से खारिज कर इन्हें राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत चुनाव से ठीक पहले उनकी छवि को धूमिल करने के मकसद से ऐसा किया जा रहा है। बहरहाल, ईडी पूरे मामले की जांच कर रही है। अब ऐसे में आगामी दिनों में जांच एजेंसी द्वारा क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी लेकिन उससे पहले आपो बता दें कि सट्टा महादेव के संचालक शुभम सोनी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने इस पूरे मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आइए, आगे आपको बताते हैं कि शुभम सोनी ने क्या कहा है?
बता दें कि शुभम सोनी ने वीडियो जारी कर इस बात को स्वीकार किया कि उसने खुद महादेव सट्टा एप की शुरुआत की थी, लेकिन बाद में दूसरे लोग भी इस तंत्र का हिस्सा बनते चले गए, लेकिन बाद में जब उसे लगा कि सारा क्रेडिट कोई दूसरा ले जा रहा है, तो उसने अन्य लोगों को किनारे लगाना शुरू कर दिया, लेकिन बाद में उसके साथ काम कर रहे लड़कों को पुलिस पकड़ने लगी, जिसके बाद शुभम ने वर्मा नाम के एक व्यक्ति के साथ संपर्क किया। जिसने उसे आश्वासन दिलाया कि अगर शुभम उसे प्रतिमाह 10 लाख रुपए दे, तो उसका काम आसान हो जाएगा, लेकिन शुभम वीडियो में बताता हुआ नजर आ रहा है कि वर्मा जी को पैसे दिए जाने के बावजूद भी पुलिस उसके लड़कों को पकड़ रही थी और छोड़ भी नहीं रही थी, जिसकी शिकायत वर्मा जी से की गई, तो उसने कहा कि तुम घबराओ मत मैं बात करता हूं। वहीं, शुभन ने अपने बयान में कहा कि इस शिकायत के बाद वर्मा जी मुझे सीएम के पास ले गए, जहां से मेरा काम और आसान हो गया और मेरे लड़कों को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया।
ध्यान दें कि शुभम सोनी का यह ताजा बयान अभी खासा सुर्खियों में है। बता दें कि महादेव सट्टा एप का संचालक है, जिसमें अब सीएम भूपेश बघेल का नाम भी सामने आया है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्ग में जनसभा को संबोधित करने के क्रम में महादेव सट्टा एप को लेकर सीएम भूपेश बघेल को निशाना साधा था। उधर, ईडी के उक्त दावे ने सीएम भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ा दी है। फिलहाल, ईडी पूरे मामले की जांच कर रही है। अब ऐसे में यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।
