सीबीएसई ने घोषित किए कक्षा 12वीं का रिजल्ट
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए है। लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कोरोना के चलते सरकार ने सीबीएसई बोर्ड की इस साल की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कैंसिल कर दी थी। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।
इस साल 12वीं में कुल 99.37% छात्र पास हुए हैं। इस साल 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों का रिजल्ट 99.67 प्रतिशत रहा और लड़कों का रिजल्ट 99.13 प्रतिशत रहा।
इस बार रिजल्ट इंटरनल मार्किंग और सीबीएसई के तय फॉर्मूले पर तैयार किए गए हैं। इससे पहले बोर्ड की ओर से रिजल्ट का टाइम बता दिया गया था। बोर्ड ने बताया था कि आज दोपहर 2 बजे परीक्षा के नतीजे जारी किए जाएंगे।
