February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

3 राज्यों में चुनाव जीतने वाले BJP सांसदों का इस्तीफा, नरेंद्र तोमर, दीया कुमारी समेत इन MP ने दिया रिजाइन

नई दिल्ली। हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए है। पांच राज्यों में से तीन राज्य  मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचंड जीत हासिल की। भाजपा ने चुनावी राज्यों में इस बार कई सांसदों को मैदान में उतारा। जिनमें अधिकांश सांसदों ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है।

इस बीच खबर है कि तीनों राज्योंं में विधानसभा चुनाव जीतने वाले सांसदों को लेकर भाजपा ने आज बड़ा फैसला लिया है। चुनावी राज्यों में जीत हासिल करने वाले भाजपा सांसदों ने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 12 सांसदों ने इस्तीफा दे दिया हैं।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने वाले सांसदों में नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल, रीति पाठक, राकेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह का नाम शामिल हैं। एमपी में भाजपा ने चुनावी मैदान में 7 सांसदों को उतारा था जिसमें 5 सांसदों ने जीत प्राप्त की हैं।

इसके अलावा राजस्थान में राज्यवर्धन सिंह राठौर, दीया कुमारी, किरोणी लाल मीणा का नाम मौजूद हैं। छत्तीसगढ़ में गोमती साई और अरुण साव हैं। वहीं इन सांसदों के इस्तीफे देने के बाद अब तीनों राज्यों में हलचल तेज हो गई है कि आखिर इन सांसदों को इस्तीफा देकर कौन सा जिम्मा सौंपा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed