February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बेटे करण की शादी में दिखा सिद्धू का नया अवतार, जमकर किया डांस

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू इनायत रंधावा संग शादी के बंधन में बंध गए हैं, जिसकी तस्वीरें अभी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं, एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खुद नवजोत सिंह सिद्धू अपने बेटे की शादी की खुशी में नाचते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि सिद्धू ने खुद अपने बेटे की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘बेटा अपनी प्यारी माँ की सबसे बड़ी इच्छा का सम्मान करता है… इस शुभ दुर्गा-अष्टमी के दिन मां गंगा की गोद में, एक नई शुरुआत, हमारी होने वाली बहू इनायत रंधावा से परिचय। उन्होंने वादा बैंड का आदान-प्रदान किया।’

आपको बता दें कि सिद्धू ने अपने बेटे का परिचय इसी साल जून में इनायत रंधावा से कराया था, जिसके बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। इनायत परियाला की रहने वाली है। उन्होंने सेना में भी अपना अप्रतिम योगदान दिया है।

वहीं, बात अगर करण सिद्धू की करें, तो वो उन्होंने कानून की पढ़ाई की है। वो पेशे से वकील है।उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी किया है। इसके अलावा उन्होंने न्यूयॉर्क के बेंजामिन एन कार्डोजो स्कूल ऑफ लॉ से भी कानूनी की डिग्री हासिल की है। सनद रहे कि बीते दिनों गुरनाम सिंह हत्या मामले में नवजोत सिंह सिद्धू 10 माह की जेल काट कर लौटे हैं। वहीं, अगर उनकी राजनीतिक स्थिति की बात करें, तो वो फिलहाल कांग्रेस में हैं। अब ऐसे में आगामी दिनों में वो राजनीतिक मोर्चे पर क्या कुछ कदम उठाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed