April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

INDIA Alliance:…तो अब इस दिन होगी इंडिया गठबंधन की बैठक, तीन राज्यों में मिली करारी हार सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा !

नई दिल्ली। देश के तीन बड़े हिंदी सूबों में मिली करारी शिकस्त के बाद इंडिया गठबंधन ने आगामी 19 दिसंबर को बैठक आहूत किए जाने का फैसला किया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस फैसले की जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि, ”INDIA की पार्टियों के नेताओं की चौथी बैठक मंगलवार 19 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली में दोपहर 3 बजे से होगी।” बता दें कि इससे पहले गत 4 दिसंबर को भी इंडिया गठबंधन ने तीन बड़े हिंदी सूबों में मिली हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए बैठक आहूत किए जाने का फैसला किया था, लेकिन पहले ममता बनर्जी , फिर नीतीश कुमार और इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बैठक से दूरी बनाई, जिसके बाद बैठक को टालना पड़ा। वहीं, अब आगामी 19 दिसंबर को बैठक बुलाए जाने का फैसला किया गया है। संभवत: यह बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य़क्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर होगी, जिसमें सभी सदस्य दलों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

किन मुद्दों पर होगी

हालांकि, अभी तक मुद्दों की सूची को अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन बहुत मुमकिन है कि इस बैठक में गत दिनों तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में मिली कांग्रेस की हार व आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के मौजूदा रूख पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी।

क्या है इंडिया गठबंधन

आपको बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीते दिनों हुई बैठक में इंडिया गठबंधन का गठन किया गया था। इंडिया गठबंधन मे 24 दल शामिल है। पहले इसका नाम यूपीए हुआ करता था, जिसे इंडिया नाम दिया गया है। इस नाम को रखने का प्रस्ताव राहुल गांधी ने दिया था, जिस पर सर्वसम्मति से मुहर लगाया गया, लेकिन बीजेपी ने इसका विरोध किया। वहीं, याचिकाकर्ता गिरीश भारद्वाज ने इसके विरोध में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि राजनीतिक दल अपने अनुचित लाभ के लिए देश के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो कि उचित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *