June 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

योगी राज में अब फिरोज़ाबाद का नाम बदलने की तैयारी, जिला पंचायत ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने कार्यकाल में कई शहरों का नामकरण किया है। जिसके बाद अब योगी राज में एक और शहर का नाम बदलने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। अब जिस शहर के नामकरण को लेकर चर्चा है वो है कांच की चूड़ियों के लिए मशहूर फिरोज़ाबाद। दरअसल,जिला पंचायत ने फिरोज़ाबाद का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद इसे ब्लॉक प्रमुख डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव की अगुवाई में चंद्रनगर रखे जाने की मांग की जा रही है।

क्या है पूरा इतिहास…

फिरोजाबाद के बारे में शहर के विद्वान अनूप चंद जैन का कहना है कि इसका नाम प्राचीन नाम चंदवाड था। इसे ये नाम अकबर के शासन में फिरोजशाह मनसबदार द्वारा सन् 1566 में दिया गया था। कहते हैं जिस दौरान राजा टोडरमल इस शहर से तीर्थ यात्रा को गए थे, तब शहर को लूट लिया गया था। जिसके बाद उनके अनुरोध पर महान अकबर ने अपने कारिंदे फिरोजशह को यहां भेजा हैं और उसी के नाम पर इस शहर का नाम फिरोज़ाबाद रख दिया गया। यहां बता दें कि फिरोज शाह का मकबरा नगर निगम के सामने भी बना हुआ है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *