February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : सातवें चरण की वोटिंग जारी, 12 बजे तक 37.72% मतदान

नई दिल्ली। कोरोना महासंकट के बीच सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  के सातवें चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में आज 34 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। 86 लाख से अधिक मतदाता 284 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मतदाताओं से वोट डालने और कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने आज कोलकता के भवानीपुर में वोट डाला। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा,”2/3 बहुमत के साथ ममता बनर्जी की सरकार बनेगी। कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। हर दिन लोगों की मौत हो रही है लेकिन केंद्र सरकार चुनावों में व्यस्त है।”

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं। नंदीग्राम के चुनावों के पहले उनके बयान कुछ और होते थे। नंदीग्राम के बाद के बयान निराशा वाले बयान हैं क्योंकि उनको पता लग गया है कि नंदीग्राम में वे हार चुकी हैं। उनको पता लग गया कि जनता ने उनका असली चेहरा पहचान लिया है।

पश्चिम बंगाल: मालदा जिले की रतुआ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ने वोट डाला। उन्होंने कहा, ”रतुआ सबसे पिछड़ा विधानसभा है। यहां सबसे बड़ी समस्या प्रवासी मजदूरों की है। लोग पलायन करके दूसरे राज्य में काम के लिए जा रहे हैं। यहां के विधायक सिर्फ वोट के समय आते हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, पश्चिम बंगाल चुनाव का सातवां चरण आज होगा। लोगों से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें और COVID-19 संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *