March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

BJP मुख्यालय में मनाया जाएगा जीत का जश्न, PM मोदी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। भाजपा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने जा रही है, जबकि बीजेपी पार्टी उत्तराखंड और गोवा में आगे चल रही है। इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थिति भाजपा मुख्यालय में शाम 7 बजे करीब पहुंचेंगे। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा साथ होंगे। बीजेपी मुख्यालय में सुरक्षा के मद्देनजर तैयारी चल रही है। पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाने लगा है वहीं एसपीजी के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के आने से पहले स्थितियों का जायजा भी लिया।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा पंजाब में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है। दोपहर 12.20 बजे तक जारी चुनाव आयोग के अपडेट के अनुसार, भाजपा स्पष्ट रूप से पंजाब को छोड़कर उन सभी चार राज्यों में आगे बढ़ रही है, जहां चुनाव हुए थे, जिनमें यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर शामिल हैं। पांचवें राज्य पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) आगे है।

भारत के चुनाव आयोग द्वारा अपडेट किए गए रुझानों के अनुसार, भाजपा उत्तर प्रदेश में 248 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में 43.8 प्रतिशत वोट शेयर के साथ आगे चल रही है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) 112 सीटों पर 31.6 प्रतिशत वोट शेयर के साथ आगे चल रही है। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद)11 सीटों पर 3.46 फीसदी वोट शेयर के साथ आगे चल रही है, जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 12.9 फीसदी वोट शेयर के साथ पांच सीटों पर आगे चल रही है।

उत्तराखंड में बीजेपी 44 फीसदी वोट शेयर के साथ 41 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस 39.3 फीसदी वोट शेयर के साथ 26 सीटों पर आगे चल रही है। बसपा 4.08 फीसदी वोट शेयर के साथ एक सीट पर आगे चल रही है, जबकि दो निर्दलीय भी वहां आगे चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *