March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अब 2 से 18 साल के बच्चों को लगाई जाएगी कोवैक्सीन, भारत सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार कोरोनावायरस  को जड़ से खत्म करने के लिए कमर कस चुकी है। अब इसी दिशा में सरकार ने आगे कदम बढ़ाते हुए 2 साल से लेकर 18 साल के बच्चे को कोवैक्सीन लगवाने की मंजूरी दे दी है। पहले सिर्फ 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को ही वैक्सीन लगवाने की इजाजत थी, लेकिन कोरोना को जड़ से खत्म करने की दिशा में पिछले काफी दिनों से इस बात की जरूरत को समझा जा रहा था कि देश के बच्चों का भी वैक्सीनेशन होना अनिवार्य है, तभी हम कोरोना से पूर्ण तौर पर छुटकारा पा सकते हैं। लिहाजा, स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए सरकार की तरफ से अब 2 से 18 साल के बच्चों की भी वैक्सीन लगानी शुरू हो जाएगी।

बता दें कि कोवैक्सीन को बच्चों को लगाने से पहले इसका क्लीनिकल ट्रायल  किया गया था, जिसमें ये 76 फीसद तक कारगर साबित हुआ है। इसके अलावा  कोवैक्सीन दवा निर्माता कंपनी ने 2 से 6 साल, 6 साल से 12 साल और 12 से 18 साल के बीच के बच्चों में इसका ट्रायल कर लिया है। किसी भी उम्र के बच्चे के ट्रायल के बाद किसी तरह की कोई बड़ी परेशानी सामने नहीं आई है। जिसके बाद अब इसे बच्चे को लगाने का फैसला किया गया है।

तीसरी लहर से पहले सरकार का बड़ा कदम

कोरोना की पहली और दूसरी लहर से सबक लेते हुए सरकार ने कोरोना से तीसरी लहर से पहले प्रत्येक व्यक्ति का वैक्सीनेशन करवा देना चाहती है, ताकि यदि निकट भविष्य में तीसरी लहर की यह संभावना वास्तविकता में परिवर्तित होती है, तो उस भयावह स्थिति से निपटने के लिए सरकार अपने लाव-लश्कर दुरूस्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने मे सहायता प्राप्त हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *