March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Coronavirus: खत्म होने को कोरोना का कहर!, बीते 24 घंटे में वायरस के 3,993 नए मामले, एक्टिव केस भी हुए कम

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी हो रही है। आज मंगलवार को वायरस के नए मामले 4 हजार से कम आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 3,993 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, वायरस के कारण जान गवाने वालों की संख्या फिर 100 के पार पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में वायरस के 108 लोगों की मौत हुई है जबकि एक दिन पहले यानी सोमवार को कोरोना से महज 65 लोगों की मौत हुई थी।

50 हजार से कम हुए एक्टिव केस

देश में तेजी से कम हो रहे नए मामलों के साथ ही एक्टिव केसों की संख्या भी तेजी से कम हो रही है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 50 हजार के नीचे पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के एक्टिव केस 49,948 हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 158 नए मामले सामने आए। इस दौरान 321 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 3 मौतें हुईं। राजधानी में अब सक्रिय मामलों की संख्या 1,095 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *