June 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लेकिन सब के सामने हो गया इज्जत का फालूदा, ट्रेन में नहीं मिली सीट तो बंदे ने लगाया जुगाड़

इस दुनिया में जब भी जुगाड़ की बात की जाएगी तो भारत का नाम सबसे ऊपर आएगा। यहां गली-गली में आपको ऐसे लोग मिल जाएंगे जो अपने जुगाड़ से बड़े से बड़े इंजीनियर और साइंटिस्ट को भी हैरान कर दें। कोई खाट में मोटर और पहिया लगाकर उसे मोटर कार बना देता है। तो कई बोतल के ढ़क्कन से दरवाजे का लॉक बना लेता है। ऐसे कई उदाहरण आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगे। इन्हीं उदाहरणों से प्रेरित होकर एक बंदे ने ट्रेन में अपने लिए सीट का जुगाड़ करने की कोशिश की लेकिन उसका मजाक बन गया।

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक शख्स सीटों के बीच में चादर बांधकर उसपर सोते हुए नजर आया है। बंदे का जुगाड़ लोगों को काफी पसंद आया था। अब लगता है कि इसी वीडियो से प्रेरित होकर इस बंदे ने भी ट्रेन में अपने लिए सीट का जुगाड़ करने का फैसला लिया होगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस बंदे ने सीटों के बीच में चादर को बांधता है और फिर उसपर बैठने के लिए जाता है। शख्स को 2-3 सेकंड ही हुए होंगे और उसकी चादर खुल जाती है। इसके बाद क्या, भाईसाहब भरभराते हुए नीचे गिर जाते हैं। वीडियो में आपको लोगों के हंसनी की आवाज सुनाई देगी।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘ना टिकट मिला, ना सीट मिली। कुछ जुगाड़ लगाया वो भी फेल हो गया। बिहार से बाहर जाना मजबूरी है।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को करीब 60 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- देश में जनसंख्या बड़ी है, उस हिसाब से ट्रेनें नहीं बढ़ाई और ना जनरल कोच। एक अन्य यूजर ने लिखा- केवल बिहार की यह समस्या नहीं है, संभवत हर जगह है।

NEWS SOURCE : indiatv