June 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Dunki box office collection Day 2: दूसरे दिन सुस्त पड़ी शाहरुख की डंकी की रफ्तार

नई दिल्ली।शाहरुख खान और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले दिन का कलेक्शन फिल्म के लिए औसत रहा लेकिन दूसरे दिन का कलेक्शन पहले दिन की तुलना से कम ही रहा है। फिल्म ने दूसरे दिन 20.50 करोड़ की कमाई की है। हालांकि फिल्म को लेकर जो रिस्पांस मिल रहा है, उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म लंबे समय कर बॉक्स ऑफिस पर टिकने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने बीते दो दिनों में कितनी कमाई की है।

दूसरे दिन धीमी रही डंकी की रफ्तार

Sacnilk.com की एक रिपोर्ट की मानें तो राजकुमार हिरानी की फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20.50 करोड़ रुपये कमाए हैं…। जो पहले दिन की तुलना में काफी कम है, हालांकि ये भी माना जा रहा है कि सालार की रिलीज की वजह से फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ा है लेकिन शनिवार और रविवार दोनों ही डंकी के नाम होने वाला है। फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। कुल कमाई की बात करें तो फिल्म का कुल कलेक्शन 50.5 करोड़ रुपये हो गया है।

वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर कमाए करोड़ों

वहीं  फिल्म ने पहले दिन वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 58 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। गौरी खान ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया है। उन्होंने लिखा है- बड़ी दूर से आये थे… अब लग रहा है बड़ी दूर तक जायेंगे, आपके प्यार के साथ….। बता दें कि डंकी का बजट 120 करोड़ रुपये है और फिल्म की कहानी अवैध तरीके से विदेशी सीमा में घुसने की कहानी पर आधारित है। 120 करोड़ के बजट के साथ फिल्म के लिए अपना बजट निकालना बड़ी बात  नहीं होगी। फिल्म पहले ही वीकेंड पर अपने बजट से ज्यादा कमा जाएगी।